उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एक सशक्त महिला की शक्ति का अर्थ है कि एक सशक्त भारत माता, समाज में महिलाओं की भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी पुरुषों की। चाहे वह माँ हो, बेटी हो, बहन हो, या पत्नी हो, वह हर भूमिका को सावधानी और देखभाल के साथ निभाती है। वह समाज में एक नेता, एक शिक्षक, एक मार्गदर्शक और बहुत कुछ है। ग्रामीण भारत के संदर्भ में महिलाओं को लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह, दहेज, घरेलू हिंसा आदि जैसे कई सामाजिक मुद्दों का सामना करना पड़ता है। भारत के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है,उन्हें शिक्षित कर के इसे हासिल किया जा सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।