उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की महिला की पहचान एक बेटी, एक पत्नी और एक माँ के रूप में की जाती है। समाज की प्रकृति ऐसी है कि महिलाओं के साथ अनादर का व्यवहार किया जाता है। शिक्षा और धार्मिक समानता के साथ-साथ प्राचीन काल में परिवार का कोई भी काम महिलाओं की सहमति और भागीदारी के बिना नहीं किया जाता था। प्राचीन काल में महिलाओं की स्थिति उच्च और सम्मानजनक थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
