उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान की जरूरत हमारे देश को क्यों है यह एक विचारणीय विषय है। लड़कों के लिए कोई आंदोलन क्यों नहीं चलाया जाता है। क्योंकि पुरुषों को आज भी हमारे समाज में महिलाओं से ज्यादा महत्व दिया जाता है। लड़को को पढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास और खर्च किये जाते हैं। लेकिन बेटियों को आगे बढ़ने का मौका बहुत कम ही मिल पाता है
