उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जहां सम्पत्ति और वित्त में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाना उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं ऐसे संस्थानों का निर्माण भी महत्वपूर्ण है जो सामाजिक वस्तुओं और सतत विकास में सार्वजनिक निवेश को बढ़ावा देते हैं। जो महिलाएं रोजगार करना चाहती हैं, उन्हें भी बैंक से आसान किश्तों पर ऋण दिया जाना चाहिए। सरकार की तरफ से 2023 -24 के बजट में महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए, पांच लाख नए परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का प्रस्ताव किया गया। जिसका उद्देश्य संपत्ति और वित्त में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
