उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर, ग्राम बनपुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह से बात किया उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक अवसर प्रदान करके गाँव का विकास किया जा सकता है। जब सरकार इस तरह के कदम उठाएगी तो सभी महिलाओं को फायदा होगा। महिलाओं को भी उनकी मजदूरी है हक़ मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि ग्रामीण महिलाएं खेती में निर्भर होती हैं और इसके बदले में इन्हे कोई मजदूरी नहीं दी जाती है। वे खुद के खेतों में काम करती हैं तो मजदूरी नहीं मिलती और दूसरे के खेतों में काम करती हैं महिलाओं का जीवन बेहतर बनाने के विषय पर तो मजदूरी मिलती हैं। ,काम करके अपने जीवन को बेहतर बना सकती है।इसपर साक्षी कुमारी ने एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में श्रोता ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना होगा वे खुद का कोई भी बिजनेस करें जैसे डेयरी ,ब्यूटी पार्लर सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीशियन आदि। आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा उन्हें कोई न कोई रोजगार उपलब्ध कराया जाए। नहीं तो वे खेती किसानी पर निर्भर रहेंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के ब्लाक हुजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिराम हरिजन पिता का नाम रामविलास से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया उन्हें आवास की समस्या है

उत्तरप्रदेश राज्य के गांव भूपगंज, बाजार ब्लॉक पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सर्वेश कुमार मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनका हक जरूर मिले साथ ही सरकार को महिलाओं को जागरूक करना चाहिए ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। जैसे भूमि से ,कृषि ,व्यवसाय से ,या नौकरी से हो। महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए उन्हें अलग नहीं करना चाहिए।महिलाएं पहले एक जुट होकर घर और बाहर के सारे काम कर लेती थी। अभी भी महिलाएं एक दूसरे का साथ देती हैं लेकिन अभी का जो कल्चर है उसमे लोग एक दूसरे से जलते हैं जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के गांव लखैरतारा ,ब्लॉक पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से श्री राम मोरिया से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। हमारे समाज में पढ़ी लिखी महिलाएं घर पर बैठी हुयी हैं उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के गांव देवनपुर, ब्लॉक हजूरपुर ,थाना हुजूरपुर, तहसील पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अश्वनी कुमार द्विवेदी से बातचीत की। बातचीत में अश्वनी कुमार द्विवेदी ने बताया कि पढ़ी लिखी महिलायें घर पर बैठी हुयी हैं उन्हें पुरुष बाहर नहीं निकलने देते हैं ताकि वे घर पर बच्चे संभाल सके। उनका कहना है महिलायें नौकरी के लायक होंगी तो उन्हें नौकरी मिल जाएगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से जिला अयोध्या गांव अयोध्या ब्लॉक अयोध्या के राहुल सिंह से बात किया उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामगढ़ पुरवा के निवासी विवेक से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को पुरुषो के साथ मिलकर काम करना चाहिए और महिलाओं को शिक्षित करके अगर समाज में आगे बढ़ा दिया जाए तो वह अपने जीवन में आगे बढ़ सकती है और अपना जीवन बेहतर बना सकती है ,महिलाएं शिक्षित होने से गांव का विकास भी बढ़ा सकती है। शिक्षित होने से महिलाओं को किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला थाना नवाबगंज ब्लॉक बाबागंज से अवधेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी गुलाब तिवारी से बात किया उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल बहुत सराहनीय है। महिलाओं को भी संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। आज भी ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें बहुत पिछड़ी हुई है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ,ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी बिहारी से बात किया, उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और पढ़ी लिखी महिलाओं को रोजगार मिलना चाहिए