उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के गंगापुर से शालिनी पाण्डेय मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवकुमार पांडे से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया कि देश के जिन गाँवों में औरतें खेती का हिस्सा हैं, वहाँ उन्हें बदले में किसी भी तरह का लाभ नहीं मिलता है।हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और अधिकांश ग्रामीण आबादी गाँवों में रहती है। सबसे पहले उन्हें शिक्षा की आवश्यकता है, अगर वे शिक्षित होंगे तो उनके पास कुछ रोजगार या व्यवसाय होगा।साथ ही उन्होंने बताया कि रोजगार को तभी बढ़ावा दिया जाएगा जब महिलाओं को शिक्षित किया जाएगा। सबसे पहले आरक्षण महिलाओं के नाम पर होना चाहिए पचास प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के नाम पर होना चाहिए तभी वे आगे बढ़ेंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर , ग्राम सेवा समाधि से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी सुदामा प्रसाद से बात किया उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को घर से बाहर निकलना होगा तभी वो पुरुषो के साथ कदम से कदम मिलकर चल सकेंगी। पुरुषो को महिलाओं को ये अधिकार देना चाहिए तो वो घर से बाहर जा सके

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम ग्राम गंगापुर के निवासी माला पांडेय से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया की अच्छे घर की महिलायें खेत में काम करने नहीं जयेंगी या अच्छे घर के पुरुष अपने घर की महिलाओं को खेत में काम करने नहीं देंगे। महिला अगर अपने ही खेतो में काम करेगी तो उसकी कोई मजदूरी बनेगी ही नहीं। औरतें अगर हों और अगर उनके पास सिलाई कढ़ाई की डिग्री हो, तो वे गाँव में केंद्र चला सकती हैं और बाकी महिलाओं को सीखा सकती है। सरकार को यह भी होना चाहिए कि नई मशीनें बनाई जाएं और गाँव तक पहुँचाई जाएं और सरकार को महिलाओं के लिए कुछ करना चाहिए ,उनकी मदद करनी चाहिए, जैसे कि अगर वे खेती कर रहे हैं, तो उन्हें पूरी जानकारी दी जानी चाहिए कि जो भी नई मशीनें आती हैं। महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके

उत्तरप्रदेश राज्य के ग्राम व पोस्ट बड़ी काशी जोत ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से जयप्रकाश यादव पिता का नाम श्री रामचंद्र यादव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का मुख्य हिस्सा खेती है लेकिन इसपर उन्हें कोई अधिकार नहीं मिलता। अगर महिलाओं को जमीन में अधिकार मिल जाए तो उनका जीवन बेहतर हो सकता है। महिलाएं अपने खेत में काम करती हैं तो उन्हें उनका मजदूरी नहीं मिलता दूसरे के खेतों में काम करती हैं तो उन्हें मजदूरी मिलता है। ऐसे में उनको जमीन पर हिस्सा मिलना चाहिए

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक विशेश्वरगंज , ग्राम इटहिया से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी पंकज शुक्ला से बात किया उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा की जाये , किसानों को सुविधाएं हों, किसानों को कई सुविधाएं है जैसे खाद, बीज, पानी आदि। अगर उन्हें सुविधाएं मिलेंगी तो उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा और वे आगे बढ़ेंगे। सुविधाओं के आभाव में महिलायें दूसरे के यहाँ काम करती है, अगर उन्हें सुविधाएँ मिल जाती है, तो वे अपने ही खेतो में काम करेंगीऔर उन्हें लाभ होगा। अगर पति-पत्नी मिलकर काम करेंगे, तो देश पूरी तरह से विकसित होगा।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे बीमा के बारे में

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह से बात किया उन्होंने बताया कि महिलाएं धान की बुवाई से लेकर धान की निराई तक धूप में रहकर करती हैं, जिसके बाद भी उन्हें उनका हक़ नहीं मिलता है।महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना जरुरी है। हमारे समाज में महिलाओं को भूमि और नौकरी के लिए जागरूक होना होगा, नहीं तो वो पिछड़ी ही रह जाएँगी। महिलाएं जब भी अपने अधिकार के लिए आवाज उठाती है तो उनके साथ शोषण किया जाता है। महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए और उन्हें रोजगार और व्यवसाय में अधिकार की आवश्यकता है