उत्तरप्रदेश राज्य के गांव भूपगंज, बाजार ब्लॉक पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सर्वेश कुमार मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनका हक जरूर मिले साथ ही सरकार को महिलाओं को जागरूक करना चाहिए ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। जैसे भूमि से ,कृषि ,व्यवसाय से ,या नौकरी से हो। महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए उन्हें अलग नहीं करना चाहिए।महिलाएं पहले एक जुट होकर घर और बाहर के सारे काम कर लेती थी। अभी भी महिलाएं एक दूसरे का साथ देती हैं लेकिन अभी का जो कल्चर है उसमे लोग एक दूसरे से जलते हैं जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।
