सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुलओ से बातचीत की। बातचीत में बुलओ ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा मिलना बहुत जरूरी है। उनका कहना है उनके माता पिता ने नहीं पढ़ाया इसलिए वे नहीं पढ़े हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तुलसीदास मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में तुलसीदास मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह समान अधिकार दिया जाए। उनका कहना है शादी के पहले महिलाओं का अधिकार मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। पुरूष और महिला दोनों को बराबर शिक्षा मिलना चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी तभी उन्हें जानकारी मिलेगी। आज कल गांव की पढ़ी लिखी महिलाएं शर्म के कारण अपनी आवाज नहीं उठा पाती हैं। इसलिए पुरूष महिलाओं को जागरूक करें उन्हें शिक्षित करें ताकि वे आगे बढ़ सके
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हालिक से साक्षात्कार लिया।हालिक ने बताया कि कोई परिवार में आपत्ति नहीं कर रहा है तो महिला को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिल जायेगा। लड़की की शादी के बाद मायके में यदि कोई वारिस नहीं है तो इस परिस्थिति में भी सम्पत्ति मिलना चाहिए। महिलाएं भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में नही ले पाती हैं। महिलाओं को काम मिले यह सरकार की जिम्मेदारी है। महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में श्रोता ने बताया कि वे करीब हैं उन्हें मदद चाहिए वे दुकान का व्यवसाय करना चाहती हैं। साथ ही उनका कहना है यदि सरकार उन्हें मदद करती है तो वे भैंस पालन कर सकती हैं, बकरी पालन कर सकती हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवकुमार तिवारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शिक्षा के अभाव और कानून के दावपेज के कारण महिलाओं को अधिकार मिलने में बाधाएं आ सकती हैं। नए कानून बनाए जाए जिससे महिलाओं को अधिकार मिले और शिक्षा के लिए सरकार को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए। उनका कहना है भूमि अधिकार के प्रति उन्हें जागरूक होना बहुत जरूरी है उसके साथ ही साथ शिक्षा भी मिलनी चाहिए। ये सब सरकार की जिम्मेदारी है ना कि जनता की। महिलाओं को समान अधिकार मिले इसके लिए सरकार को नया कानून बनाना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है हमारे समाज में महिलायें जब तक शिक्षित नहीं होंगी तब तक वे व्यवसाय कारोबार में भाग नहीं ले पायेंगी। और जो अनपढ़ महिलायें हैं जो भारत सरकार द्वारा निकाली गयी योजनाओं का लाभ नहीं ले पायेंगी। जो पढ़ी लिखी महिलायें हैं वे सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले सकती हैं साथ ही वे रेलवे में, स्कूलों में भी, बैंकों में भी काम कर सकती हैं। कई अन्य व्यवसाय हैं जैसे कि बी. सी. केंद्र भी बैंकों के माध्यम से खोले जा सकते हैं और अपनी दुकान भी खोल सकते हैं, बढ़ई का काम भी कर सकते हैं, कार भी निकाल सकते हैं।शिक्षा जब तक नहीं होगा महिलायें कुछ नहीं कर सकती हैं महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि कुछ मजबूरियों के वजह से महिलाएं अपने अधिकार के लिए आवाज नहीं उठाती हैं। महिलाओं को जागरूक होने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है साथ ही भूमि अधिकार को लेकर उन्हें आवाज उठाना बहुत जरूरी है। जब से हमारे प्रधानमंत्री आये हैं तब से महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। लेकिन जागरूक होने के लिए उन्हें घर से बाहर निकलना होगा और आवाज भी उठाना पड़ेगा। तभी महिलायें सशक्त होंगी और उनको जागरूक होना बहुत जरूरी है। शिक्षित महिलाओं को देखकर अशिक्षित महिलाएं भी जागरूक होंगी और आगे बढ़ेंगी।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीरा देवी से बातचीत की। बातचीत में मीरा देवी का कहना है कि उनका 50 लोगों का परिवार है। दुकान खोलना चाहती हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण नहीं खोल पाती। वे अशिक्षित हैं ऐसे में व्यवसाय कर सकती हैं जैसे बकरी पालन ,मुर्गी पालन और भैंस पालन कर सकती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा लौकही गांव नौबस्ता से विशाल सिंह से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से इसहाक से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को भी बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना भी जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण सिंह से साक्षात्कार लिया।अरुण सिंह ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भूमि अधिकार के प्रति जागरूक होना बहुत जरुरी है। समाज में कई महिलाएं आगे बढ़ गई हैं , मगर आज भी कई महिलाएं चाह कर भी आगे नही बढ़ पा रही हैं। अरुण सिंह घर - घर जा कर महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही हैं। भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें महिला सशक्तिकरण, समूह का कार्य, सिलाई का काम, अस्पतालों में काम , इत्यादि। जहां महिलाएं काम कर रही हैं और पैसे कमा रही हैं । शिक्षित महिला ही न्याय और अधिकार के प्रति आवाज उठा सकती है।
