उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा ससुराहवह गांव शिव शंकर पूर्वा से विशाल सिंह से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदलाल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित करने की जरुरत है। महिलाओं को ससुराल में ही अधिकार मिलना चाहिए ,लेकिन अगर उन्हें मायके में भी अधिकार मिलता है , ये भी अच्छी बात है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजित राम से साक्षात्कार लिया। राजित राम ने बताया कि महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में मायके और ससुराल दोनों जगह बराबर हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। जैसे -समूह का काम , सिलाई का काम,इत्यादि। शिक्षित महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं और अशिक्षित महिलाएं खेती का काम कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के जीझरी प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरविंद सिंह से साक्षात्कार लिया।अरविंद सिंह ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होता है और विवाहित महिलाओं को ससुराल में अधिकार होता है।कानून के अनुसार महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति पर अधिकार है। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। मगर शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं एवं उनको इन योजनाओं की जानकारी नही होती है ।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रवण कुमार से साक्षात्कार लिया।श्रवण कुमार ने बताया कि लड़कियों को शिक्षित होना चाहिए , ताकि वो अपने अधिकार को जानें और समझें। अविवाहित महिला या शादी के बाद किसी वजह से महिला को मायके में रहना पड़ रहा है तो, मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार है। लेकिन विवाहित महिलाओं को ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के इकौना प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सफीकु निशा से साक्षात्कार लिया।सफीकु निशा ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। ये अशिक्षित हैं और इनको किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिला है। कोई काम मिलेगा तो ये जरूर करेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रेखा से साक्षात्कार लिया।रेखा ने बताया कि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षित होने के बावजूद इनको नौकरी नहीं मिल रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का प्रयास नही किया है और न ही समूह से जुड़ी हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भोला यादव से साक्षात्कार लिया।भोला यादव ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होता है और विवाहित महिलाओं को ससुराल में अधिकार होता है।महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए।भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। शिक्षित महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके से बातचीत की। बातचीत में ननके ने बताया कि वे ऑटो किराये पर चलाते हैं जिसमे तीन सौ रूपए दिहाड़ी मिलता है। ननके ने बताया कि महिलाओं को शादी के पहले पूरा पिता की संपत्ति में अधिकार होना चाहिए शादी के बाद में उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। महिलाओं के लिए शिक्षा जरूरी है जब वे ससुराल चली जाती हैं तो ससुराल वाले उन्हें पढ़ायेंगे। ननके का कहना है सरकारी योजनाओं जानकारी के लिए उनके परिवार को आगे आना होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से झब्बू से बातचीत की। बातचीत में झब्बू ने बताया कि महिलाओं को शादी के पहले जब वे नाबालिग रहते हैं तब मायके में पूरा अधिकार होता है शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है झब्बू का कहना है 10 वीं बारहवीं तक भी पढ़ी लिखी रहने से नौकरी मिल जाएगी तो अच्छा है। अब बहुत लोग पढ़ लिख रहे

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुरली जयसवाल से बातचीत की। बातचीत में मुरली जयसवाल ने बताया कि शादी के बाद लड़कियों का मायके में हिस्सा मिलता है शादी के बाद ससुराल में हिस्सा मिलता है। उन्होंने बताया उनके परिवार में कोई भी पढ़ी लिखी नहीं हैं।