उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रवण कुमार से साक्षात्कार लिया।श्रवण कुमार ने बताया कि लड़कियों को शिक्षित होना चाहिए , ताकि वो अपने अधिकार को जानें और समझें। अविवाहित महिला या शादी के बाद किसी वजह से महिला को मायके में रहना पड़ रहा है तो, मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार है। लेकिन विवाहित महिलाओं को ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ।
