उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवकुमार तिवारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शिक्षा के अभाव और कानून के दावपेज के कारण महिलाओं को अधिकार मिलने में बाधाएं आ सकती हैं। नए कानून बनाए जाए जिससे महिलाओं को अधिकार मिले और शिक्षा के लिए सरकार को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए। उनका कहना है भूमि अधिकार के प्रति उन्हें जागरूक होना बहुत जरूरी है उसके साथ ही साथ शिक्षा भी मिलनी चाहिए। ये सब सरकार की जिम्मेदारी है ना कि जनता की। महिलाओं को समान अधिकार मिले इसके लिए सरकार को नया कानून बनाना चाहिए
