उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कांति देवी से साक्षात्कार लिया।कांति देवी ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए । ये अपनी बेटियों को पढ़ा रही हैं। महिलाओं को जागरूक होने के लिए शिक्षित होना जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शांति देवी से साक्षात्कार लिया। शांति देवी ने बताया कि कानून अपनी जगह है लेकिन व्यवहारिक तौर पर महिलाओं को ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। मायके में भाइयों को सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। शिक्षित महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित  महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।  

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबली से साक्षात्कार लिया।बबली ने बताया कि पिता की संपत्ति में बेटियों को हिस्सा नहीं मिलना चाहिए बेटियों को उनके ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार से साक्षात्कार लिया। संतोष कुमार ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाएं पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी और भारत का नाम रौशन करेंगी ।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अब्दुल अहमद से साक्षात्कार लिया।अब्दुल अहमद ने बताया कि महिलाएं मायके या ससुराल केवल एक जगह सम्पत्ति का अधिकार ले सकती हैं। दोनों जगह नही मिलना चाहिए। शादी के बाद ससुराल की सम्पत्ति में महिला का अधिकार होता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इदरीश से साक्षात्कार लिया।इदरीश ने बताया कि महिलाओं को शादी से पहले मायके और शादी के बाद ससुराल में अधिकार होना चाहिए। लड़कियों को शिक्षित होना जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नूर इस्माइल से साक्षात्कार लिया।नूर इस्माइल ने बताया कि महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में बराबर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। शिक्षित महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित  महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।  महिलाएं आज हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार निषाद से साक्षात्कार लिया।राजकुमार निषाद ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही मिलना चाहिए। शादी के बाद ससुराल की सम्पत्ति में महिलाओं का हक़ होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जय बाशा से साक्षात्कार लिया।जय बाशा ने बताया कि महिला का ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होता है। मायके में कानून ने अधिकार दिया है,मगर मायके वाले देते नही है। इनको किसी भी सरकारी योजना का लाभ नही मिला है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरेश कुमार से साक्षात्कार लिया।अमरेश कुमार ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। महिलाएं आज भी अशिक्षित हैं। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी नही मिलती है। इसलिए वो इसका लाभ नही उठा पाती हैं