उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रीमती निशा से साक्षात्कार लिया।श्रीमती निशा ने बताया कि भाई नही है तो मायके की सम्पत्ति में अधिकार मिल सकता है और यदि भाई हैं तो सिर्फ ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। महिलाओं को पढ़ाई करना चाहिए। निशा आठवीं तक पढ़ी हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीता देवी से साक्षात्कार लिया।सीता देवी ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए। शादी से पहले मायके में अधिकार हो सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूरज से साक्षात्कार लिया।सूरज ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना चाहिए। जब तक शिक्षित नही होंगी कोई काम नही कर पाएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बच्चा राम से साक्षात्कार लिया।बच्चा राम ने बताया कि महिलाओं को जमीन में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। उम्रदराज महिलाएं अब नही पढ़ पाएंगी , जब पढ़ना चाहिए था तब वो पढ़ी नही
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बिमला से साक्षात्कार लिया।बिमला ने बताया कि महिलाओं को मायके या ससुराल कहीं एक जगह जमीं में अधिकार मिल जाना चाहिए। बिमला न खुद शिक्षित हैं और न ही इन्होने अपनी बेटियों को शिक्षा दिया है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतराम निषाद से साक्षात्कार लिया।संतराम निषाद ने बताया कि महिलाओं को मायके में नहीं ससुराल की सम्पत्ति में हक़ मिलाना चाहिए। महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। शिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं। इन्होने आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटी को नही पढ़ाया है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार से साक्षात्कार लिया।मनोज कुमार ने बताया कि महिलाओं को मायके में जमीन में हक़ नही मिलना चाहिए। विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमारी से साक्षात्कार लिया।राजकुमारी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। मगर मिलता नही है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।ये अशिक्षित हैं ,मगर इन्होने अपनी बेटियों को पढ़ाया है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शांति देवी से साक्षात्कार लिया।शांति देवी ने बताया कि शांति देवी केअनुसार महिलाओं को सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। इनको मायके और ससुराल दोनो जगह का सम्पत्ति मिला है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामपति से साक्षात्कार लिया।रामपति ने बताया कि महिलाओं को मायके का धन नही मिल पाता है। इसलिए महिलाओं को ससुराल का धन मिलना चाहिए। रामपति ने पढ़ाई नहीं किया है। इनको सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिला है।
