उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ओमप्रकाश से साक्षात्कार लिया।ओमप्रकाश ने बताया कि महिलाओं को पढ़ाना चाहिए। ये अपनी लड़की को पढ़ाना चाहते हैं,मगर लड़कियां पढ़ नही रही हैं। लड़कियों ने बस पांचवीं तक पढ़ाई किया है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बाबू खान से साक्षात्कार लिया। बाबू खान ने बताया कि कानून के अनुसार पैतृक सम्पत्ति में बेटियों को भी अधिकार है। मगर बेटी की शादी खर्चा और दहेज दे के किया जाता है।ऐसे में गरीब आदमी के पास एक एकड़ से कम जमीन है तो क्या लड़की को देगा और क्या अपने पास रखेगा ? महिलाओं को शिक्षित करने का प्रयास करना चाहिए। शिक्षा बहुत जरुरी है

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीतदास साहू सरगुजा खेती के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वामी दयाल से साक्षात्कार लिया।स्वामी दयाल ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक सम्पत्ति में बेटी को अधिकार मिलना चाहिए। हिस्सा लेने में भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता से साक्षात्कार लिया।सुनीता ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक सम्पत्ति में बेटी को जमीन नहीं मिलना चाहिए। शादी के बाद जमीन कैसे मिल सकता है। बेटी शादी के बाद जमीन का हिस्सा लेगी तो भाई - बहन का रिश्ता ख़राब हो जाएगा और वो पटीदार हो जाएगी।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से छोटू से साक्षात्कार लिया। छोटू ने बताया कि लड़कियों को शिक्षित होना चाहिए। अनपढ़ महिलाओं के लिए सरकार और परिवार को शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह की जमीन एवं सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुधना से साक्षात्कार लिया। बुधना ने बताया कि महिलाओं को मायके में सम्पत्ति अधिकार नही होना चाहिए। ससुराल की सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। ये अपने बेटा को पढ़ा रही हैं , मगर बेटी की पढ़ाई छुड़वा दिया है। इनको किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिला है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार से साक्षात्कार लिया। मनोज कुमार ने बताया कि विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। कानून के बाजजूद ये बहन या बेटी को हिस्सा नही देंगे। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। इनके यहां अनपढ़ महिलाएं सिलाई कर के कमा रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गजानंद से साक्षात्कार लिया।गजानंद ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। पिता की सम्पत्ति में भाई - बहन दोनों का हक़ है। हिस्सा लेने पर भाई - बहन के रिश्ते में दिक्कत आ सकती है,मगर उसे सुलझाना होगा