उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वीरेंद्र कुमार से साक्षात्कार लिया। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए। आज के समय में शिक्षा बहुत जरुरी है और महिलाओं को जागरूक करने के लिए उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मयंकर प्रसाद से साक्षात्कार लिया। मयंकर प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा सभी को मिलना चाहिए , शिक्षा में सभी का अधिकार है। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पायेगा। महिलायें जब तक शिक्षित नहीं होंगी तब तक सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामकुमार से साक्षात्कार लिया। रामकुमार ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए। अगर महिला के भाई नहीं है , तो वो अपने मायके के संपत्ति में भी हिस्सा ले सकती है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। महिलायें अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगी तब तक जागरूक नहीं हो पाएंगी। महिलाओं को भी घर से बाहर निकलने देना चाहिए। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पायेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्यनारायण से बातचीत की। सत्यनारायण का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को नहीं अधिकार नहीं मिलना चाहिए महिलाओं को शिक्षा जरूरी है जो अनपढ़ महिलाएं उनको भी जागरूक किया जाए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुद्धिका से बातचीत की। बुद्धिका का कहना है महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो अनपढ़ महिला में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं. ये अपनी बेटियों को जमीन में अधिकार देंगे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्ण कुमार से बातचीत की। कृष्ण कुमार का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए वे भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। उनका कहना है महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।देश का विकास करना है तो महिला पुरूष दोनों को मिलकर काम करना होगा। जो पुरूष अपने घर की बेटियों को नहीं पढ़ाते हैं उनकी सोच गलत है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोहर लाल से बातचीत की।मनोहर लाल का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय कुमार निषाद से बातचीत की। विजय कुमार निषाद का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को भूमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए यदि उनके पास अधिकार रहेगा तो उनका हाथ मजबूत होगा उनको भगा दिया जाता है घर से अगर उनके पास अधिकार रहेगा तो उन्हें दर दर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। घर से बाहर ना निकलने के वजह से महिलाओं को दबा दिया जाता है उनके साथ हिंसा होता है। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है पुरूष उन्हें नहीं पढ़ाते हैं क्योंकि उनका सोचना है यदि महिलाएं पढ़ लिख जायेंगी तो उन्हें घूमने फिरने से मनमानी करने से रोकेंगी इसलिए वे उन्हें पढ़ने से रोकती हैं। विजय कुमार का कहना है कि सरकार ने महिलाओं के रोजगार के लिए बहुत सारी योजनाएं निकाली हैं। लेकिन जब तक महिलाएं पढ़ी लिखी नहीं रहेंगी तो रोजगार नहीं कर पायेंगी। इसलिए उन्हें पढ़ना जरूरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुल्ताना से बातचीत की। सुल्ताना का कहना है कि महिलाओं को ससुराल के जमीन में हक़ मिलना चाहिए मायके में नहीं, उनके मायके में जमीन नहीं है वे गरीब परिवार से हैं। उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए।
"आपका पैसा आपकी ताकत" कार्यक्रम के अंतर्गत आज की कड़ी में हम जानेंगे, इस कार्यक्रम को सुनकर उनको क्या लाभ मिला। आइए सुनते हैं श्रोताओं के अनुभव ।
