उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामकुमार से साक्षात्कार लिया। रामकुमार ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए। अगर महिला के भाई नहीं है , तो वो अपने मायके के संपत्ति में भी हिस्सा ले सकती है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। महिलायें अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगी तब तक जागरूक नहीं हो पाएंगी। महिलाओं को भी घर से बाहर निकलने देना चाहिए। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पायेगा