उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं।वो सिलाई , कढ़ाई , बुनाई , अस्पतालों ,इत्यादि में काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। ग्रामीण इलाकों में शिक्षित महिलाएं घर में बैठी हुई हैं। पुरुष अपने अहंकार के कारण उनको घर से बाहर नही निकलने देते हैं। पुरुषों के समान महिलाओं को भी शान से जीना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव प्यारी से साक्षात्कार लिया। शिव प्यारी ने बताया कि ये खेती कर के जीवन यापन करती हैं। ये बेटी को पढ़ाती हैं। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के कैसरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश कुमार वर्मा से साक्षात्कार लिया। रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। हर व्यक्ति को अपनी जीविका स्वयं चलानी चाहिए। उसे दूसरों पर आश्रित नही रहना चाहिए। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विमल सिंह से बातचीत की। विमल सिंह का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को मायके ससुराल में भुमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है अनपढ़ महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रही है इसलिए उन्हें भी शिक्षित करना चाहिए। उनका कहना है उनकी भी बेटियां हैं और अगर सरकार चाहेगी तो वे उन्हें भूमि पर अधिकार देंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिशंकर शर्मा से साक्षात्कार लिया। हरिशंकर शर्मा ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। गरीब परिवार के लोगो को भी अपनी बेटियों को शिक्षित करना चाहिए। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पायेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से टिंकू सिंह से साक्षात्कार लिया। टिंकू सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के चित्तौरा प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय से साक्षात्कार लिया। विजय ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्यनारायण से साक्षात्कार लिया। सत्यनारायण ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। लड़का हो या लड़की दोनों को शिक्षित करना जरुरी है। हमारे समाज में बेटियां पढेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। सरकार महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाए चला रही है। महिलाओ को भी अपने घरो से बाहर निकलना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को भी अपने घरो से बाहर निकलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहित से साक्षात्कार लिया। मोहित ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तोताराम से साक्षात्कार लिया। तोताराम ने बताया कि महिलाएं अपने ससुराल और मायके के संपत्ति में बराबर का अधिकार ले सकती है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। तोताराम का कहना है कि जब सरकार ने ही ये नियम बनाया है , तो वो बेटियों को भी भूमि में बराबर का अधिकार देंगे। शिक्षित महिलाओं को अपने घरो से बाहर निकलकर कार्य करना चाहिए