उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिशंकर शर्मा से साक्षात्कार लिया। हरिशंकर शर्मा ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। गरीब परिवार के लोगो को भी अपनी बेटियों को शिक्षित करना चाहिए। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पायेगा।
