उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से कटरा गाँव की सरोज से बातचीत की। बातचीत में सरोज ने बताया कि महिलाएं अभी भी पिछड़ी हुई हैं और उन्हें अच्छी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। पर्दा प्रणाली उनके लिए बहुत अधिक है। उन्हें लगता है कि उन्हें बंधक बनाया जा रहा है, उन्हें कहीं जाने के लिए नहीं मिल रहा है,महिलाओं को भूमि अधिकार देने से उनके जीवन स्तर और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में कैसे सुधार हो सकता है। लेकिन अगर वह चला जाता है, तो वह अपनी जमीन से अपने बच्चों की परवरिश और शिक्षा का प्रबंध कर सकता है। हां, अगर पति गलत रास्ते पर है, तो अगर महिला के पास जमीन है, तो वह इसका इस्तेमाल कर सकती है। अपने बच्चों को सही शिक्षा दे सकते हैं, महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रभावी हो सकते हैं इसके लिए उन्हें शिक्षा के साथ अपने भविष्य के बारे में सोचना होगा, आगे बढ़ना होगा और अपने परिवार का अच्छी तरह से भरण-पोषण करना होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता रामनाथ चौहान से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए, जिस तरह से पुरुषो का हिस्सा लगता है भूमि पर उसी हिसाब से महिलाओं का भी भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए। हमारे देश में शिक्षित महिलाएं घर के अंदर बैठी हैं ,उन्हें भी अधिकार है की वो भी बहार आये और पुरुषो के साथ कंधे से कंध मिलकर काम करे

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता मालती से बात किया उन्होंने बताया कि उनके पास आवास नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से लता से बातचीत की। बातचीत में लता ने बताया कि महिलायें अभी भी पिछड़ी हुई है और समाज में उन्हें भूमि अधिकार मिलना बहुत ही आवश्यक है। उनका कहना है की जब महिलाएं परिवार चला सकती है तो क्या भूमि अधिकार में उनका हक़ नहीं हो सकता।भूमि के अधिकार पाने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा और अपने हक़ के लिए लड़ना होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर ब्लॉक के ग्राम सभा कंदारा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता कपिल देव सिंह से बात किया ,उन्होंने बताया की संविधान के हिसाब से महिला को भूमि का अधिकार जरूर मिलेगा अगर परुष नहीं होंगे तो वो महिला को ही मिलेगा। केंद्र सरकार में इतने अच्छे मंत्री है की अब महिलाओं को डरने की जरुरत नहीं है। पुरुष के गुजरने से पहले भी महिला को भूमि का अधिकार मिल सकता है। कुछ महिलाये इस अधिकार का गलत इस्तेमाल भी करती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजुरपुर ब्लॉक में ग्राम सभा घिसाउना से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता कपिल देव सिंह से बात किया उन्होंने बताया की शादी शुदा महिलाओं का पूरा अधिकार होता है उनके भूमि पर और पैतृक संपत्ति पर भी उनका अधिकार होता है। महिलाओं को पूरा अधिकार है की वो किसी भी तरह के व्यापार या नौकरी कर के अपना जीविका चला सकती है।जिनके पति पुरानी मानसिकता वाले है वही अपने पत्नियों को घर के अंदर ही रहने देते है और उनको बाहर की दुनिया से बिलकुल अलग रखते है। पति के जीवित होने पर भी महिला का उतना ही अधिकार है भूमि पर जितना की पति के मृत्यु के बाद।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संध्या से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है की भूमि का अधिकार पाकर वो अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकते है। महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए उन्हें शिक्षा से जोड़ना होगा

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के गंगापुर से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है की महिलाओं को इस अधिकार की काफी जरुरत है और उन्हें यह मिलना ही चाहिए ताकि वो जीवन यापन करने पाए

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू ,ज्वार के फसल के लिए मिट्टी एवं बीज का चयन और बीज शोधन की जानकरी दे रहे हैं। ज्वार के फसल से जुड़ी कुछ बातें किसानों को ध्यान में रखना ज़रूरी है। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...