उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता फारुख खान से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओ को भी भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। सरकार को इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए की जो भी महिलाये बेरोज़गार है उन्हें रोजगार प्रदान करना चाहिए। सरकार को औरतो के बारे में भी सोचना चाहिए और जो महिलाये अधिकरों से या अपने हक़ से वंचित है उन्हें उनका हक़ मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से हाफिज अली से बातचीत की। बातचीत में हाफिज अली ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए और ये अच्छी बात है इसका हमारे पुरुष वर्ग भी स्वागत करते है। संपत्ति में अधिकार मिलने से महिलाओं का आत्म विश्वास बढ़ेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता अजय मिश्रा से बात किया ,उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए तभी महिलाये तरक्की करेंगी और देश आगे बढ़ेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पाण्डेय मोबाइल वाणी के माध्यम से मिंटू से बातचीत की। बातचीत में मिंटू बता रहे हैं कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए क्यूंकि पति यदि नशा कर रहे या जमीन बेच रहे ऐसे में महिलाओं के नाम से जमीन रहेगी तो उन्हें सशक्त बनाएगी। साथ ही उनको बच्चों को पालन पोषण करने में सहायता मिलेगी
उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लाक हुजूरपुर थाना हुजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सतपाल सिंह पिता का नाम धर्मपाल सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए।पुरूष महिलाओं को समाज में अधिकार नहीं दे सकते हैं या उन्हें नौकरी में आगे नहीं बढ़ने दे सकते हैं। पुरुष महिलाओं पर हावी हैं पढ़ी लिखी महिलाएं घर के अंदर बैठी हुयी रहती हैं उन्हें भी नौकरी का अधिकार है। उनका कहना है कि माननीय प्रधानमंत्री की पहल से महिलाओं को आगे बढ़ने का अधिकार मिल रहा है
उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लॉक हजूरपुर थाना हुजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मौजा शिवन्हा गांव नववन पाही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अशरफीलाल से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। पढ़ी लिखी महिलाएं घर के बाहर निकले और कुछ करें
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से माधुरी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वह अपने ऊपर निर्भर होकर कोई काम भी कर सकते हैं अपने बच्चों को पढ़ा लिखा सकती हैं ।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से राजू से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए जिससे वे अपने बच्चों को पढ़ा लिखा सकते हैं। जमीन में अधिकार मिलने से महिलाएं समाज में आगे बढ़ सकते हैं और बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दिला सकती हैं।महिलाओं को जमीन में अधिकार मिल रहे हैं तो महिलाएं समाज में हर बदलाव ला सकती हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लाक हुजूरपुर थाना हजूरपुर जिला बहराइच तहसील पयागपुर के स्थानीय निवासी फूलमती बातचीत की। उन्होंने बताया कि हमारे समाज में महिलाओं का भूमि में अधिकार को लेकर अधिक समस्या पायी जाती हैं। कुछ महिलाओं का समय घर के कामों में ही दिन भर बीत जाता है और कुछ महिलाएं दर के कारण घर से बाहर कुछ कर नहीं पाती। ऐसी स्थिति में पुरुषों को लगता है कि महिलाएं कुछ नहीं कर सकती हैं इसलिए उन्हें भूमि का अधिकार नहीं मिलना। चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर निवासी तीरथ राम से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओ को मजबूत बनाने के लिए भूमि मे उनका भी अधिकार होना जरूरी है। महिला को भूमि का अधिकार मिलने पर यदि महिला के पति का देहांत हो गया है तो उसे आगे जीवन यापन करने को कोई परेशानी नहीं होगी ,नहीं तो महिला को आर्थिक तंगी का सामना करना होगा
