उत्तरप्रदेश राज्य क़े बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रेनू से बातचीत की। बातचीत में रेनू ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार नहीं मिलने का सबसे बड़ा कारण पुरूष हैं। उनका कहना है कि जो अधिकार पुरूषों को दिया जाता है वही अधिकार महिलाओं को भी दिया जाना चाहिए। महिलायें पढ़ लिख कर घर में बैठी रहती हैं उन्हें नौकरी में अधिकार मिलना चाहिए। क्यूंकि वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो वे सशक्त होंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता पांडे से बातचीत की। बातचीत में अनीता पांडे ने बताया कि महिलाओं को जमीन मिल जाए तो उनके जीवन में बहुत सुधार हो जाएगा। यदि उनके नाम पे जमीन हो जाएगी तो वे अपने बच्चों का जीवन सुधार सकती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य क़े बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से राजू से बातचीत की। बातचीत में राजू ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार ना मिलने का सबसे बड़ा कारण पुरूष हैं। महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए पढ़ी लिखी महिलाएं घर के अंदर बैठी रहती हैं उन्हें बाहर निकल कर काम करना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रतिभा से बातचीत की। बातचीत में प्रतिभा ने बताया कि अभी भी महिलाएं पिछड़ी हुयी हैं पुरूष महिलाओं को पढ़ाना लिखाना नहीं चाहते वे सोचते हैं कि महिलाओं को पढ़ाने लिखाने से वे आगे निकल जायेंगी। महिलाएं अभी भी खुद के लिए निर्णय नहीं ले सकती हैं यदि वे बाहर पढ़ना चाहती हैं तो उन्हें घर वालों से पूछना पड़ता है। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से उनके जीवन में बहुत अंतर् पड़ेगा। क्यूंकि शादी के बाद बेटे अपनी माँ को घर से निकाल देते हैं लेकिन अगर उनके पास जमीन का अधिकार होगा तो उन्हें निकालने का नहीं सोच सकती हैं। महिलाओं को भूमि अधिकार ना देने का कारण पति होते हैं वे सोचते हैं कि पत्नियों को भूमि अधिकार मिलने से वे उनकी बात नहीं सुनेंगी। उनका कहना है कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महिलाओं को इकठ्ठा करके उन्हें जानकारी देना चाहिए। महिलाओं के पास खुद से भी जानकारी लेना चाहिए ,महिलाओं को खुद शिक्षित होना चाहिए और दूसरों को भी शिक्षित करना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य क़े बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कैलाश से बातचीत की। बातचीत में कैलाश ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार ना मिलने का सबसे बड़ा कारण पुरूष हैं। आज पढ़ी लिखी महिलाएं घर के अंदर बैठी हुयी हैं उन्हें नौकरी करने का अधिकार है। जिस तरह से पुरूषों को अधिकार है महिलाओं को भी अधिकार है। महिलाओं को पुरूषों के साथ नौकरी में कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य क़े बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की। बातचीत में श्रोता ने बताया कि जो महिलाएं शिक्षित होती हैं वे खुद के बारे में और अपने परिवार के बारे में सोचती हैं और आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस ज़माने में महिलाओं की अलग अलग सोच है और वे खुद के बारे में सोचती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य क़े बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रुद्रदेव से बातचीत की। बातचीत में रुद्रदेव ने बताया कि महिलायें सशक्त होंगी तो समाज में बहुत अच्छा बदलाव होगा।पहले के ज़माने में महिलाएं एक जुट होगा होकर काम करती थी। अभी भी महिलाओं को एक जुट होकर काम करने का अधिकार है

नाम धर्मवीर सिंह पिता का नाम बृजनंदन सिंह हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मोबाइल नंबर 6394 9658 30 मौजा शिवनहा

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर के मौज सहरिया व गांव सोहरियावा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रिंकू गोस्वामी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण से समाज में बहुत बदलाव होगा। उन्हें नौकरी मिलना चाहिए जिस तरह से पुरूषों को अधिकार मिलता है महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है कि एक बड़े परिवार की शादी एक छोटे परिवार से होती है या एक गरीब परिवार की लड़की की शादी एक बड़े परिवार से होती है, तो इसमें भी एक समस्या है इसलिए पुरूष को जिस तरह से नौकरी मिलती है महिलाओं को भी नौकरी मिलनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता रामविलास से बात किया उन्होंने बताया की उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है