उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता रामविलास से बात किया ,उन्होंने बताया की महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता लक्ष्मण सिंह से बात किया ,उन्होंने बताया की हमारे समाज में शिक्षित महिलाओं को जमीन और नौकरी का अधिकार होना चाहिए, लेकिन समाज में शिक्षित महिलाएं पैसे और घर के सदस्यों की मजबूरी के कारण नौकरी नहीं कर पाती है , उन्हें डर है कि महिलाएं बिना बताए नौकरी करती हैं तो उन्हें जवाब देना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बैजनाथ से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने ने बताया की महिलाएं पिछड़ी नहीं हैं, विशेष रूप से राजनीतिक रूप से वे संरक्षित हैं। पहले महिलाएँ कमजोर थीं, अब वे कमजोर नहीं है । लेकिन उनके पास अधिक गुण और अवगुण हैं और उन्हें जो संरक्षण दिया गया है वह बहुत अच्छा है। इन सभी क्षेत्रों में समान भागीदारी है, भारतीय महिलायें अब आगे हो रही है। जिसके पास शिक्षा है वह अपने पैरों पर खड़ी है, वह आत्मनिर्भर है, लेकिन जो अनपढ़ हैं, जो अभी अपने पैरों पर खड़े नहीं हैं उन्हें भी सरकार अब जिला समूह की योजना चला रही है और योजनाओ के माध्यम से लाभ मिल रहा है। लेकिन उन्हें थोड़ा ज्ञान का आभाव है।कई महिलाएं कहती हैं कि इसका दुरुपयोग होता है, क्योंकि हमने समाज में देखा है, अपने पति की मृत्यु के बाद, उन्हें भूमि का अधिकार मिला, फिर उन्होंने दूसरे से शादी की और उस भूमि से इनकार कर दिया। एक न्यूनतम व्यवस्था भी होनी चाहिए ताकि कोई दुरुपयोग न हो और गुण बरकरार रहें और सरकार द्वारा उनकी रक्षा की जाये
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से पप्पी सिंह से बातचीत की। बातचीत में पप्पी सिंह ने बताया की महिलाये अभी भी पिछड़ी हुई है वो अभी भी स्वतंत्र रूप से निर्णय नहीं ले सकती है। भूमि अधिकार होने से महिलाएं अपने बच्चों को अच्छे शिक्षा दिला सकती हैं ,कोई भी काम कर सकती हैं जैसे खेतों से अनाज पैदा करके उसे अपना जीवन यापन भी कर सकती है। शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जम्मू बाजार के स्थानीय निवासी कमला से बातचीत हुई। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाएं अभी भी बहुत पीछे हैं क्योंकि वह अभी भी शिक्षित नहीं है उन्हें आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा की आवश्यकता है।महिलाएं अभी भी अपना स्वतंत्र निर्णय नहीं ले सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच प्रयागपुर ब्लॉक से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम सिंह से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाएं अभी भी अपना स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पा रहे हैं क्यूंकि कोई भी चीज होता है तो वे घर वालों से पूछकर करती हैं बिना घर वालों से पूछे वे कोई काम नहीं करती हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए।उन्हें अधिकार मिलेगी तो वे अपने बच्चों के लिए कुछ कर सकती हैं अपने लिए कुछ कर सकती हैं और पुरुषों से बराबरी कर सकती हैं कोई चीज में पीछे नहीं हट सकती हैं । महिलाओं को भूमि अधिकार मिले इसमें पुरूष बाधा डालते हैं वे नहीं चाहते हैं कि महिलाएं पुरुषों की बराबरी करें या उनसे आगे बढ़े। महिलाओं के भूमि अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी आवाज जनता और मिडिया के सामने रखना चाहिए
दिव्यांगों के लिए प्रोत्साहन योजना का लाभ 2023 से अब तक जिसकी शादी हुई है उन्हें दिया जा रहा है अपने-अपनी जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करें और योजना का लाभ प्राप्त करें
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शिव कुमार तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी दिलीप कुमार तिवारी से जीवन में आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकता है। स्थिति के अनुसार निर्णय लिए जाने चाहिए, स्थिति के अनुसार महिलाओं को भूमि अधिकार प्राप्त करने में क्या समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, भूमि अधिकार प्राप्त करने के लिए समाज में क्या समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हो सकता है कि मुझे मेरी समझ से समस्या बताए जो कोई विशेष समस्या नहीं है, लेकिन इस समय जो समस्या है वह है उनका दस्तावेज़, हाँ उनकी भावनाएँ। भावनाओं को देखना ठीक है कि क्या है या क्या है, हाँ तो क्या है, फिर निर्णय लिया जाता है, फिर महिलाओं के लिए मकान मालिक को धन्यवाद। कारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, भूमि अधिकार प्राप्त करने के लिए, उन्हें जागरूक करने के लिए कि पहली जगह में भूमि प्राप्त करना संभव है, क्या उपाय किए जा सकते हैं? इसलिए यह संभव है कि सबसे पहले अगर कोई समस्या आती है, तो अपने परिवार के साथ, उन महिलाओं के साथ जो हां कर रही हैं, हर परिवार के साथ मिलकर कोई भी कदम उठाएं। इनमें से कुछ जिनके पास दस्तावेज़ नहीं है, वे दस्तावेज़ भी प्राप्त करते हैं, फिर फिर से प्रयास करें, ठीक है, धन्यवाद, आपने मोबाइल बॉडी में अपना कीमती समय दिया।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रयागपुर प्रखंड के स्थानीय निवासी बिमला से बातचीत हुई। बातचीत में उन्होंने जमीन में अधिकार पाने से महिलाएं अपना पूरा जीवन निर्वाह कर सकती है और अपने बच्चों को पढ़ लिख सकती है समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए महिलाओं को शिक्षित करना पड़ता है शिक्षित होने से महिलाएं अपने अधिकार को जान सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर एडवोकेट गांव मुल्क सिंह पूर्व के स्थानीय निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंहसे बातचीत हुई। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षा ,अधिकार दोनों दिए जाने चाहिए। उन्हें घर से बाहर निकलना होगा ताकि वे जागरूक हो सके
