उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर गांव पयागपुर गांव कुश भवना के स्थानीय निवासी रिंकू श्रीवास्तव एडवोकेट से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि तथा नौकरी के विषय में जागरुक करनेब की जरुरत है और पढ़ी-लिखी महिलाओं को भूमि तथा नौकरी की समाज में अत्यधिक जरुरत है

नाम विशाल सिंह पिता का नाम विजय सिंह ब्लाक हुजूरपुर थाना हुजूरपुर जिला बहराइच

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर गांव राधा नगर कॉलोनी थाना पयागपुर जिला बहराइच के स्थानीय निवासी राजकुमारी से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए।वे बताती हैं कि उनके पति की मृत्यु हो गयी है और उनके पास न जमीन है और न नौकरी भी नहीं है ,ऐसे में उन्हें जीवन यापन करने में समस्या होती है। पढ़ी लिखी औरतें घर पर ही रहती है ,उन्हें समाज घर से बाहर निकलने ही नहीं देता है। वे नौकरी करना चाहती हैं लेकिन सरकार द्वारा उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवनायक से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि जमीन में अधिकार पाने से महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं और बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दिला सकती हैं। महिलाओं को भूमि अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलता है, तो उनके जीवन में उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर के ब्लॉक हजूरपुर थाना हुजूरपुर तहसील से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अतिबल प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए शिक्षित महिलाएं घर के अंदर बैठी हैं, उन्हें नौकरी का अधिकार होना चाहिए। उनका कहना है पुरूष अगर चाहेंगे तो महिलाओं को भूमि में अधिकार मिल सकता है। जिस तरह पुरूष काम करते हैं महिलाएं भी काम कर सकती हैं। महिलाओं को भी आगे बढ़ना चाहिए उन्हें रोजगार तथा व्यवसाय में सहायता मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से रमा देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार देकर उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए उन्हें भूमि अधिकार देना चाहिए। कभी अगर उन्हें बच्चे घर से निकाल देंगे खाना नहीं देंगे तो ऐसी स्थिति में महिलाओं को अगर जमीन का अधिकार रहेगा तो वे अपने लिए कुछ कर पायेंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि आज के समय में महिलाएँ बहुत आगे बढ़ रही हैं और आगे भी बढ़ेंगी और उन्हें अपनी नौकरी और रोजगार में आगे बढ़ना चाहिए और अगर वे आगे नहीं बढ़ेंगी, तो वे बेसहारा ही रहेंगी। उन्हें नौकरी और भूमि का अधिकार मिलना चाहिए ,हमारे समाज में महिलाएं घर की लक्ष्मी और देवी हैं वे जो कर सकती हैं, पुरुष कभी भी वैसा नहीं कर सकते। हमारे समाज में पढ़ी लिखी महिलाएं घर के अंदर बैठी हैं क्यूंकि उन्हें डर रहता है कि शाम में जब उनके पति काम करके आयंगे तो उनसे पूछेंगे तो उन्हें उसका जवाब देना होगा । महिलाओं को रोजगार करना बहुत जरूरी है यदि वे आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होंगे तो परिवार में उनका सम्मान नहीं बढ़ेगा इसलिए सरकार को भी महिलाओं को सभी तरह के अधिकार दिलाने की कोशिस करनी चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता गुरदीन से बात किया ,उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। भूमि में जितना अधिकार पुरुषो का है उतना ही महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे पैसों के सही निवेश के बारे में अपने श्रोताओं की राय

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सावित्री देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि भूमि का अधिकार मिलने से महिला अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दे सकते है