उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश कुमार मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में रमेश कुमार मिश्रा का कहना है कि महिलाओं को मायके में पूरा अधिकार होना चाहिए जैसे लड़कों का अधिकार है उसी तरह से लड़कियों का भी अधिकार होना चाहिए। शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है यदि उनका कोई रिश्तेदार नहीं है तो मायके में उनका अधिकार हो सकता है। उनका कहना है कि महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है पढ़ेंगी लिखेंगी तभी वे कुछ कर पाएगी। सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं लेकिन शिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। पढ़ेंगी तभी वे कुछ कार्य कर पायेंगी।जानकारी नहीं ले पाने के वजह से वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। उनका कहना है जब तक शादी नहीं हो जाता महिलाओं का पिता की सम्पत्ति में अधिकार होता है शादी हो जाने के बाद उनका मायके में अधिकार होता है हां यदि उनका भाई नहीं रहता है तो उनका अधिकार मायके में होता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्ना वर्मा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को मायके में शादी से पहले अधिकार मिलना चाहिए शादी के उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है मायके में नहीं।महिलाओं क शिक्षित होना बहुत जरूरी है वे पढ़ेंगी लिखेंगी तभी कुछ कर पायेंगी। सरकारी योजनाएं बहुत सारी चल रही हैं महिलाएं पढ़े लिखे रहेंगी तभी योजनाओं का लाभ उठा पायेंगी और देश का विकास करेंगी । उनके साथ जो अनपढ़ हैं वे भी देश का विकास करेंगी एक दूसरे को देखकर ।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज मलार गांव मलार से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके वर्मा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का मायके में अधिकार होना चाहिए। शादी से पहले उनका अधिकार होना चाहिए, शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होना चाहिए। शादी के बाद उन्हे अधिकार पूरी तरह से ससुराल में होना चाहिए। अगर लड़की के भाई या माँ पिता नहीं है, तो उनका अधिकार पैतृक संपत्ति में हो सकता है।महिलाओं को शिक्षा देना बहुत जरुरी है, महिलायें शिक्षित होंगी तभी आगे बढ़ पाएंगी। सरकार भी महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाए ला रहे है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृपाराम जयसवाल से साक्षात्कार लिया।कृपाराम जयसवाल ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। फिर योजना का लाभ लेकर कुछ काम करना चाहिए। अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता है। यदि मायके में पिता या भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके और ससुराल दोनों जगह की संपत्ति में महिला का अधिकार हो सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गोरख पाल से साक्षात्कार लिया।गोरख पाल ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार है। यदि मायके में पिता या भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके की सम्पत्ति में लड़की का हक़ होता है। लड़कियों को शिक्षित करना चाहिए। इन्होने अपनी सभी बेटियों को पढ़ाया है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम छबीले यादव से साक्षात्कार लिया।राम छबीले यादव ने बताया कि विवाहित महिला मायके में पैतृक सम्पत्ति के लिए दावा करती है तो बाई के साथ उसका सम्बन्ध बिगड़ जाएगा। यदि मायके में माता - पिता या भाई नही है तो पूरा सम्पत्ति बेटी को मिलना चाहिए। कानून बेटा और बेटी को बराबर भूमि में अधिकार देता है। ज्यादातर लोग लड़कियों की तुलना में लड़कों को शिक्षित करने पर जोर देते हैं, मगर पढ़ने में तेज लड़कियां होती हैं। लड़कियां घर से बाहर निकलेंगी और जागरूक होंगी , तभी उनका विकास होगा

नमस्कार आदाब साथियों ,मोबाइल वाणी लेकर आया है रोजगार समाचार। सीआईएसएफ द्वारा कांस्टेबल/फायर के कुल 1130 पदों पर भर्ती निकाली गई है। न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष के उम्र वाले वैसे पुरुष उम्मीदवार जिन्होंने साइंस विषय से 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण किया हो ,वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आयु सीमा में छूट निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट ,फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट ,लिखित परीक्षा ,दस्तावेज़ जाँच प्रक्रिया व चिकित्सीय जाँच के आधार पर किया जाएगा। याद रखिए इस पद पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी। https://cisfrectt.cisf.gov.in/

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने के लिए शिक्षित होना चाहिए। अशिक्षित महिलाएँ भी मुर्गी पालन या पशुपालन कर के पैसा कमा सकती हैं।कई शिक्षित महिलाएँ पति की मानसिकता के कारण घर पर बैठी हैं। ऐसी महिलाओं को घर से बाहर निकल कर जागरूक होना चाहिए सरकार ने महिला हित के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। मगर महिलाओं तक उसका लाभ नही पहुँच पता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवकुमार विश्वकर्मा से साक्षात्कार लिया। शिवकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता है।महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और जागरूक होना चाहिए। देश की ज्यादातर महिलाएं अशिक्षित हैं और उनको अपना नाम . ब्लॉक और गांव तक पता नही होता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हतुना से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे तीन भाई और तीन बहन हैं और उनका मानना है उन्हें पिता की सम्पत्ति में बराबर का हक मिलना चाहिए