उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सरबजीत से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शादी के बाद ससुराल में हिस्सा मिल जाता है। शादी के पहले अधिकार मिलता है लेकिन शादी के बाद नहीं मिलना चाहिए। इसके लिए कानून भी बनाये गए हैं लेकिन फिर भी शादी के बाद नहीं मिलना चाहिए।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है तभी जागरूक हो पाएंगे। वे हर जगह काम कर रही हैं चाहे वो अस्पताल हो या स्कूल या कॉलेज, महिलाएं हर जगह काम कर रही हैं, रेलवे में भी काम कर रही हैंऔर जो अशिक्षित महिलाएं हैं वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं.इसलिए पुरूषों को ध्यान देना होगा कि महिलाएं पढ़े लिखे आगे बढ़े और विकास करें

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में महिलाओं का शादी के पहले पूरा अधिकार होना चाहिए और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। यदि वे अधिकार लेना चाहती हैं तो विवाद हो सकता है। यदि माता पिता भाई ना हो तो बेटियों को अधिकार मिल सकता है। हमारे समाज में पढ़ी लिखी महिलाएं बहुत काम कर रही हैं और जो अनपढ़ महिलाएं हैं वे बकरी पालन, भैंस पालन या कोई अन्य घरेलू काम कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के कैसरगंज प्रखंड मौज रमनगरा से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजाराम से साक्षात्कार लिया। राजाराम ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति देने से विवाद हो सकता है। महिलाओं को ज्यादा नहीं पढ़ना चाहिए।अशिक्षा के कारण महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाती है

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नाथूराम से साक्षात्कार लिया।नाथूराम ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्याम सुंदर से साक्षात्कार लिया।श्याम सुंदर ने बताया कि महिला को मायके और ससुराल दोनों जगह सम्पत्ति का अधिकार है। इसके लिए कोई विवाद नही होना चाहिए। बेटी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भी जागरूक होने के लिए शिक्षित होना चाहिए। पढ़ाई के लिए कोई उम्र की सीमा नही होती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड मौज खजूरी गांव चाती से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामचंद्र से साक्षात्कार लिया। रामचंद्र ने बताया कि इससे विवाद की स्तिथि बन सकती है, इसलिए शादी के बाद महिलाओं का अधिकार उनके ससुराल में होता है। अगर माता पिता या भाई नहीं है तो महिलायें अपना अधिकार मायके में ले सकती है। महिलाओं के लिए पढाई बहुत जरुरी है।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे समूह व बैंक ,माइक्रो फाइनेंस समूह से लोन लेने से जुड़ी जानकारी..

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौज हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके वर्मा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित व जागरूक होना बहुत जरुरी है। आज के समय में महिलाओं का हिस्सा भी पुरुष के बराबर होना चाहिए। आज के समय में महिलाओं के साथ अत्याचार भी हो रहा है , हमारे समाज में कुछ माता पिता गरीबी के कारण पाने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते है। पुरुष के डर के कारण महिलायें आवाज भी नहीं उठा पाती है। पुरष वर्ग का कहना है की शादी के बाद महिलाओं का अधिकार उनके ससुराल में होता है। पर ऐसा नहीं होना चाहिए क्युकी लड़का और लड़की एक ही समान है। इतने सख्त कानून होने के बावजूद भी महिलाओं पर अत्याचार होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम सवरे से साक्षात्कार लिया।राम सवरे ने बताया कि महिलाओं का मायके और ससुराल की सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। इसके लिए कानून भी बना हुआ है। गरीबों के लिए शिक्षा बहुत महंगी हो गई है। सरकारी तंत्र में घूसखोरी के काऱण सरकारी योजनाओं का लाभ लोहों को नही मिल पाता है। अशिक्षित महिलाएं भी सरकारी योजनाओं का लाभ नही ले पाती हैं। गांव - गांव जा कर महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करना चाहिए । तभी वो जीवन में रोजगार या विकास कर पाएंगी