उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शाक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से माधुरी से बातचीत की। बातचीत में माधुरी ने बताया कि वे लोग दो भाई तीन बहन हैं वे अपने पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं लेना चाहती उनका कहना है उनके भाई अपने घर में हिस्सा ले और वे अपने ससुराल में हिस्सा लेकर रहे।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षित तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खुशी से साक्षात्कार लिया। खुशी ने बताया कि उन्हें भी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए, क्युकी बेटियां भी परिवार का हिस्सा होती है इसलिए बेटियों को भी बेटों के बराबर भूमि अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से राजन से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शिक्षा का आभाव हमारे देश में प्राचीन समय से ही था। महिलायें पिछड़ी थी इसलिए उनका समुचित विकास नहीं हो पाया है। पिछड़ेपन के कारण उनका मानसिक विकास भी नहीं हो सका है। भूमि सुधार आंदोलन हमारे समाज में समय समय पर चलाया गया है, हमारा देश कृषि प्रधान देश है, इसलिए हमारे सरकार की पहल थी की महिलाओं को भी खेती में बढ़ चढ़ कर हिस्सा दिया जाये। भूमि सुधार में उन्हें बहुत सारे लाभ मिले है, तो महिलायें अपना व्यापार करके धन कमा सकती है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज मौजा थोरिया गांव थोरिया से विशाल सिंह से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मानिकचंद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का जब तक शादी नहीं हुई है, तब तक पैतृक संपत्ति में उनका अधिकार रहता है , शादी के मायके में अधिकार नहीं रह जाता है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है, अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में बताया जाना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा भुपगंज गांव भुपगंज से विशाल सिंह से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सर्वेश कुमार मिश्रासे बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा, क्युकी महिलायें भी पुरुषो के बराबर है। आज के समाय में महिलायें हर तरह का काम कर सकती है। महिलाओं तक सारी सरकारी सुविधाएं पहुचनी चाहिए। महिलाओं का जागरूक होना बहुत जरुरी है, तभी वो कुछ कर पाएंगी। शादी से पहले महिलायें अपने पैतृक संपत्ति में अधिकार पा सकती है, और शादी के बाद उनका अधिकार उनके ससुराल में होता है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयापुर मौजा पयापुर गांव पयापुर से विशाल सिंह से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्ना तिवारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्त्तमान सरकार की सराहना करनी चाहिए की , आज के समय इ उन्होंने महिलाओं को भी सभी अधिकार दिए है। महिलाओं के कौशल को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार को और भी कार्य करने की जरुरत है। इससे देश और समाज का कल्याण होगा और महिलाओं का विकास होगा। महिलाओं को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है और समूह के माध्यम से महिलाओं के बीच जागरूकता लाने की जरुरत है। पैतृक संपत्ति में जितना अधिकार बेटा का है, उतरना ही अधिकार बेटी का भी है और इस कानून के लिए हमे सरकार हो धन्यवाद करना चाहिए। शादी के बाद महिलाओं का अधिकार उनके ससुराल में होता है, लेकिन अगर महिला के भाई नहीं है तो उन्हें पैतृक संपत्ति में भी अधिकार मिलेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामजी से साक्षात्कार लिया। रामजी ने बताया कि ये खेती का कार्य करते हैं। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होता है और विवाहित महिलाओं को ससुराल में अधिकार होता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुसमा देवी से साक्षात्कार लिया। कुसमा देवी ने बताया कि शादी के बाद मायके में बेटी का अधिकार ख़तम हो जाता है और ससुराल में अधिकार होता है । यदि मायके में पिता या भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके और ससुराल दोनों जगह की संपत्ति में महिला का अधिकार हो सकता है।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। समूह की जानकारी नही है और कोई जानकारी देने वाला भी नहीं है। कुसमा देवी गरीब परिवार से हैं , इसलिए इनके माता - पिता ने इनको नही पढ़ाया।

इस कार्यक्रम में हम जानेंगे जल संरक्षण और ऊर्जा बचत से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में। साथ ही, यह कार्यक्रम बताएगा कि आप इन योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं और अपने गाँव के विकास में कैसे योगदान दे सकते हैं। स्वच्छ पानी और सतत ऊर्जा के महत्व को समझते हुए, हम एक बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाएंगे। क्या जल सरंक्षण की योजनाओं के बारे में आपने भी सुना है, क्या आप इन योजनाओं का लाभ आपने भी उठाया है, क्या आपके गाँव में जल सरंक्षण की कोई प्रेरणादायी कहानी है ?

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्री देवी मौर्या से साक्षात्कार लिया।श्री देवी मौर्या ने बताया कि महिलाओं को अधिकार मिले , इसके लिए उनको शिक्षित और जागरूक रहना चाहिए। महिलाओं को सिलाई सीखना चाहिए और सिलाई कर के पैसा कमाना चाहिए। मायके और ससुराल दोनों जगह पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। व्यवहारिकता में मायके में हिस्सा लेने पर भाई दुश्मन हो जाता है।श्री देवी ने अन्तर तक शिक्षा प्राप्त किया है,मगर नौकरी नही मिल रही है