उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयापुर मौजा पयापुर गांव पयापुर से विशाल सिंह से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्ना तिवारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्त्तमान सरकार की सराहना करनी चाहिए की , आज के समय इ उन्होंने महिलाओं को भी सभी अधिकार दिए है। महिलाओं के कौशल को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार को और भी कार्य करने की जरुरत है। इससे देश और समाज का कल्याण होगा और महिलाओं का विकास होगा। महिलाओं को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है और समूह के माध्यम से महिलाओं के बीच जागरूकता लाने की जरुरत है। पैतृक संपत्ति में जितना अधिकार बेटा का है, उतरना ही अधिकार बेटी का भी है और इस कानून के लिए हमे सरकार हो धन्यवाद करना चाहिए। शादी के बाद महिलाओं का अधिकार उनके ससुराल में होता है, लेकिन अगर महिला के भाई नहीं है तो उन्हें पैतृक संपत्ति में भी अधिकार मिलेगा।