उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्री देवी मौर्या से साक्षात्कार लिया।श्री देवी मौर्या ने बताया कि महिलाओं को अधिकार मिले , इसके लिए उनको शिक्षित और जागरूक रहना चाहिए। महिलाओं को सिलाई सीखना चाहिए और सिलाई कर के पैसा कमाना चाहिए। मायके और ससुराल दोनों जगह पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। व्यवहारिकता में मायके में हिस्सा लेने पर भाई दुश्मन हो जाता है।श्री देवी ने अन्तर तक शिक्षा प्राप्त किया है,मगर नौकरी नही मिल रही है
