कैसरगंज (बहराइच)। बीएससी नर्सिंग में पढ़ने वाला छात्र साइबर अपराधियों का शिकार हो गया। पीड़ित के खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी पीड़ित काे तब हुई जब वह फीस जमा करने के लिए पैसे निकालने गया। मामले की शिकायत सर्विलांस सेल में की गई है कैसरगंज कोतवाली इलाके के वैरी महेशपुर इलाके का रहने वाला अनुभव श्रीवास्तव बीएससी नर्सिंग का छात्र है। छात्र के खाते में फीस जमा करने के लिए लगभग 28 हजार रुपये थे। सोमवार को जब वह काॅलेज फीस जमा करने के लिए पहुंचा तो पता चला कि खाते से यूपीआई के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर लिया गया है।पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

बहराइच। नानापारा से भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस के विधायक रामनिवास वर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कोतवाल की कुर्सी पर बैठकर विधायक कह रहे हैं कि चेयरमैन को कोतवाली में घुसने दिया तो ठीक नहीं होगा। इस दौरान सीओ व कोतवाल भी विधायक की हां में हां मिला रहे है।नानपारा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अब्दुल वहीद की बात चली तो नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा भड़क उठे। विधायक बोले कि चेयरमैन कोतवाली क्या करने आता है, वीडियो में नानपारा विधायक के इस बात पर कोतवाल मिथलेश राय सफाई देते नजर आ रहे हैं।नानपारा विधायक की ओर से नगर पालिका परिषद चेयरमैन अब्दुल वहीद के प्रति अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। डॉक्टर से भी हो चुका है विवादबीते माह विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा व उनके समर्थकों पर नानपारा सीएचसी के चिकत्सक ने भी मारपीट के आरोप लगाए थे।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच ज़िला के विशेश्वरगंज के लक्खारामपुर से शिव राम ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कोई अधिकारी जाँच के लिए नहीं आये है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच ज़िला के विशेश्वरगंज के लक्खारामपुर से उदय राज ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कोई अधिकारी जाँच के लिए नहीं आये है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इन्हे आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है, इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच ज़िला के विशेश्वरगंज के थरिया ग्राम से अवध बिहारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। चार पांच सालों से वो आवास के लिए परेशान है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बहराइच जिम में पहुँचते ही युवक को पड़ा दिल का दौरा. हार्टअटैक की वजह से युवक दुर्गेश श्रीवास्तव की मौत. युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम. युवक के मौत की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद. कोतवाली नगर इलाके में स्थित जिम का मामला.

कई बच्चों को काटकर कुत्ते कर चुके हैं जख्मी