बहराइच। नानापारा से भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस के विधायक रामनिवास वर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कोतवाल की कुर्सी पर बैठकर विधायक कह रहे हैं कि चेयरमैन को कोतवाली में घुसने दिया तो ठीक नहीं होगा। इस दौरान सीओ व कोतवाल भी विधायक की हां में हां मिला रहे है।नानपारा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अब्दुल वहीद की बात चली तो नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा भड़क उठे। विधायक बोले कि चेयरमैन कोतवाली क्या करने आता है, वीडियो में नानपारा विधायक के इस बात पर कोतवाल मिथलेश राय सफाई देते नजर आ रहे हैं।नानपारा विधायक की ओर से नगर पालिका परिषद चेयरमैन अब्दुल वहीद के प्रति अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। डॉक्टर से भी हो चुका है विवादबीते माह विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा व उनके समर्थकों पर नानपारा सीएचसी के चिकत्सक ने भी मारपीट के आरोप लगाए थे।
