उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तिन्ने वर्मा से साक्षात्कार लिया। तिन्ने वर्मा ने बताया कि अगर महिलाओं को उनका अधिकार आसानी से मिल जाये तो उनका जीवन बेहतर हो सकता है। जमीन मिलने से वो अपनी जीविका सुधार सकती है। महिलाओं को सरकार सारे लाभ दे रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दादूराम से साक्षात्कार लिया।दादूराम ने बताया कि महिलाओं को आसानी से भूमि का अधिकार मिल जाएगा तो उसमे घर बना कर रह सकती हैं,दुकान कर सकती हैं,खेती कर सकती हैं,मकान बनवा के किराए पर दे सकती हैं।अच्छे तरीके से अपना जीवन यापन कर सकती हैं भूमि अधिकार के लिए महिलाओं को शिक्षित और समझदार होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से समीर से बातचीत की।समीर का कहना है कि महिलाओं को शादी से पहले मायके के संपत्ति में अधिकार होना चाहिए शादी के बाद ससुराल में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है और बेटियों को पढ़ना चाहिए जो अनपढ़ महिलाएं हैं जानकारी के अभाव में वह सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार पांडेय से साक्षात्कार लिया।राजकुमार पांडेय ने बताया कि पुरुषों को महिलाओं को जमीन का अधिकार देना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए,ताकि वो आगे बढ़ सकें

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनय कुमार पांडेय से साक्षात्कार लिया।विनय कुमार पांडेय ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन का रिश्ता ख़राब नही होगा। बहन का भी पिता की सम्पत्ति में हक़ है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला देवी से साक्षात्कार लिया।सुशीला देवी ने बताया कि जमीन पुरुष का होता है।महिलाओं का तो गुजर बसर हो जाता है। पिता से बच्चों को जमीन मिलता है । आसानी से भूमि अधिकार मिले इसके लिए शिक्षा बहुत जरुरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से क्रांति से साक्षात्कार लिया।क्रांति ने बताया कि जमीन का अधिकार मिलने पर कोई बिजनेस या रोजगार किया जा सकता है। नौकरी और रोजगार की बहुत जरुरत है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामपता से साक्षात्कार लिया।रामपता ने बताया कि जमीन का अधिकार मिलने पर कोई बिजनेस करेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुंजा से साक्षात्कार लिया।कुंजा ने बताया कि आसानी से जमीन का अधिकार मिलने पर ये उसमे कारखाना खोलेंगी और रोजगार करेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की बहुत समस्या है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम सिंह से बातचीत की।पूनम सिंह का कहना है कि महिलाओं को यदि भूमि अधिकार आसानी से मिल जाए तो उनका जीवन आसानी से गुजर सकता है उसमे वे कारोबार कर सकती हैं उसे आगे बढ़ा सकती हैं। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है अधिकतर गांव की महिलाएं अशिक्षित होती हैं उन्हें शिक्षित होना चाहिए जब तक महिला पुरूष मिलकर काम नहीं करेंगे गांव का विकास नहीं हो पाएगा।जो लोग पढ़े लिखे होते हैं अपने बच्चों को पढ़ाते लिखाते हैं और लोगों को शिक्षा के बारे में सिखाते हैं। महिलाएं यदि पढ़ी लिखी हैं तो उन्हें बाहर निकलने दे तभी वे आगे बढ़ेंगी। उनका कहना है महिलाओं का पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार होता है जगह जमीन हर चीज में बराबर का अधिकार होना चाहिए। जिस हिसाब से लड़का का हिस्सा होता है लड़कियों का भी उसी हिसाब से हिस्सा मिलना चाहिए