उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहित सिंह से साक्षात्कार लिया।मोहित सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। मोहित बहन को शादी से पहले पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा देंगे। मगर शादी के बाद बहन का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होगा।

बिहार राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रवि सिंह से बातचीत की। रवि सिंह का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए साथ ही महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला लोद से बातचीत की। उर्मिला लोद का कहना है कि उन्हें मायके और ससुराल दोनों जगह संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि उनके कोई भाई नहीं हैं साथ ही उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है और वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रही हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रेमा से बातचीत की। प्रेमा को शौचालय या कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय सिंह से बातचीत की।विजय सिंह का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। लड़कियों को पढ़ाया जाना चाहिए ताकि देश का विकाश हो सके।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ललिता से बातचीत की ललिता का कहना है कि बेटियों को शिक्षा मिलना जरूरी है। महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है और हम लोगों को यहां कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है आवास की भी दिक्कत हो रही है मोबाइल नंबर 99844923875

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शोभा सिंह से बातचीत की। शोभा सिंह का कहना है की बेटियों को पढ़ना चाहिए वे भी अपनी बेटियों को पढ़ायेंगे। उनका कहना है महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो अनपढ़ महिलाएं हैं सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं और हमारे गांव में प्राइमरी स्कूल या कोई सरकारी योजना का लाभ ही नहीं मिला

उत्तर राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पवन मिश्रा से बातचीत की। पवन मिश्रा का कहना है कि महिलाओं का अधिकार मायके में नहीं होता है उनका अधिकार ससुराल में होता है। महिलाएं पढ़ने जायेंगी तो भाग जाएंगी उनका कहना है महिलाएं पुरूषों के साथ मिलकर काम करेंगी तो अच्छा रहेगा अकेली काम नहीं करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोहर लाल से बातचीत की।मनोहर लाल का कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए उन्होने भी अपनी बेटियों को पढ़ाया है। उनका कहना है महिलाओं का भूमि में बराबर का अधिकार होना चाहिए महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो अनपढ़ महिलाएं हो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं जान पा रहे हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बदलू राम से बातचीत की।बदलू राम का कहना है महिलाओं का संपत्ति में अधिकार शादी के पहले मायके में होता है शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है