उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुडुन से बातचीत की। गुडुन का कहना है यदि महिलाओं को जमीन का अधिकार आसानी से मिल जाता है तो वे दूकान खोल सकती हैं। यदि महिलाओं को भूमि अधिकार के बारे में जानना है तो सबसे ज्यादा जरूरी पढ़ाई और पैसा है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजीत से बातचीत की।रंजीत का कहना है कि यदि महिलाओं को जमीन का अधिकार आसानी से मिल जाता है तो वे पढ़ाई कर सकते हैं, व्यवसाय कर सकते हैं, किराया पर दे सकते हैं दुकान भी खोल सकते हैं। महिलाओं के लिए भूमि अधिकार प्राप्त करने के लिए शिक्षा जरूरी है साथ ही पैसों की जरूरत है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमावती से बातचीत की।रमावती का कहना है कि महिलाओं को यदि जमीन का अधिकार आसानी से मिल जाए तो वे दूकान खोल सकती हैं। दुकान खोल कर खायें पीये और बच्चों की पढ़ाई लिखाई करायें।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूर्यभान सिंह से बातचीत की।सूर्यभान सिंह का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।यदि घर में पुत्र नहीं हैं पुत्री ही हैं तो पूरा अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है महिलाएं पढ़ेंगी तभी कुछ काम कर सकती हैं अशिक्षित रहेंगी तो कुछ नहीं कर पायेंगी। गांव में शिक्षा की कमी बहुत है।उनका कहना है योजनाएं जो भारत सरकार द्वारा निकाली गयी हैं अशिक्षित महिलाओं तक उसकी जानकारी नहीं पहुंच पाती हैं। इसलिए उन्हें शिक्षित होना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता से बातचीत की। संगीता का कहना है कि महिलाओं को जमीन का अधिकार आसानी से मिल जाए तो वे अनाज उपजाकर कर के बेच सकती हैं ,घर बनवा कर रेन्ट लगवा सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवम से बातचीत की। शिवम का कहना है यदि महिलाओ को भूमि अधिकार आसानी से मिल जाता है तो खेत में घर बनवाकर किराया पर भी दे सकता है और खेती भी कर सकती है साथ ही दूकान भी हॉल सकते है। महिलाओं का भूमि अधिकार पाने के लिए उनके पास पैसा होना चाहिए इससे पढ़ाई हो जाएगी पढ़ाई से सब कुछ हासिल कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोम तिवारी से बातचीत की। सोम तिवारी का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महंगाई बढ़ गयी है ऐसे में महिला पुरूष दोनों को मिलकर काम करना होगा तभी समाज आगे बढ़ेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमर बहादुर सिंह से साक्षात्कार लिया।अमर बहादुर सिंह ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।लड़कियां विकास करेंगी तभी देश का विकास होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पप्पी सिंह से साक्षात्कार लिया।पप्पी सिंह ने बताया कि महिलाओं को जमीन आसानी से मिल जाएगा तो पैसे कमा सकते हैं। जैसे - खेती कर सकते हैं,घर बना कर किराए में दे सकते हैं,इत्यादि।महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मदन वर्मा से साक्षात्कार लिया।मदन वर्मा ने बताया कि हमारा समाज महिला प्रधान है। सब कुछ महिलाओं को मिला है पुरुषों को कुछ नहीं मिला है।महिलाओं के पास बहुत जमीन है
