उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से माला पांडेय से साक्षात्कार लिया।माला पांडेय ने बताया कि पुरुषों को चाहिए कि सहजता से महिलाओं को उनका अधिकार दे दें , ताकि उनका जीवन अच्छे से कट जाए। अधिकार मिलने से महिलाएं कोई भी निर्णय आसानी से ले सकेंगी। हमारा समाज पुरुष प्रधान है। यहां महिलाएं खुद से निर्णय नही ले सकती हैं। उनको कुछ निर्णय लेना है तो पहले बड़ों से सहमति लेनी होगी।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।महिलाएं शिक्षित होंगी तो कुछ भी कर सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीना पांडेय से साक्षात्कार लिया।मीना पांडेय ने बताया कि महिलाओं को जब पुरुषों का सहयोग मिलेगा तभी उनका जीवन आसान हो पाएगा। पुरुषों का सहयोग मिलने से वो अपना घर -परिवार को अच्छे से चला सकती हैं। कई पुरुष पत्नियों की बात नही सुनते हैं। महिलाओं को पैसों की बहुत जरुरत है।भूमि में पति - पत्नी का बराबर का हक़ है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक पांडेय से साक्षात्कार लिया।अभिषेक पांडेय ने बताया कि पुरुषों की सहमति से शिक्षित महिलाओं को जमीन - जायदाद मिल सकता है। शिक्षित महिलाएं धनवान हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शुकरी से साक्षात्कार लिया।शुकरी ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलेगा तो महिलाओं के जीवन में सुधार होगा ,वो मजबूत बनेंगी एवं उनमे व्याप्त हीन भावना,मानसिक कुंठा और कई बीमारियों से दूर हो जाएँगी। महिलाओं के हक़ में कानून है तो उनको इसका लाभ लेना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दुर्गेश वर्मा से साक्षात्कार लिया।दुर्गेश वर्मा ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।अनपढ़ महिलाओं को घर से बाहर निकलकर समाज में मिलना -जुलना चाहिए,ताकि उनको लाभ मिल सके। महिलाओं को पैतृक मायके और ससुराल दोनों जगह संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। सम्पत्ति में अधिकार नही रहने के कारण महिलाओं पर अत्याचार होता है।
नाम अरुण कुमार गांव आदिलपुर ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुरमोबाइल नंबर 9118293920
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमलेश कुमार से बातचीत की।कमलेश कुमार का कहना है कि महिलाएं जब तक मायके में रहती हैं उनकी देखरेख मायके वाले करते हैं साथ ही उनका अधिकार भी मायके में रहता है और जब शादी हो जाती है तो ससुराल वाले उनकी देखरेख करते हैं और ससुराल में ही अधिकार मिलता है। बेटियों के अधिकार को लेकर जो कानून बना है वो अभी बना है पहले यह कानून नहीं था। शादी हो जाने पर ससुराल में ही अधिकार होता है। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा का अधिकार होना चाहिए शादी के बाद ससुराल वाले की जिम्मेदारी होती है बेटियों को पढ़ाने की। जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी कुछ नहीं कर पायेंगी वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रही हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामनाथ त्रिवेदी से बातचीत की. रामनाथ त्रिवेदी का कहना है महिला अधिकार में सुरक्षा बहुत जरूरी है जो महिलाओं के हित में है परिवार में रहकर अपने गृहस्थी में सहभागिता करने के लिए पूरा अधिकार होना चाहिए। उनको अपने ऊपर किसी प्रकार का पारिवरिक दबाव हिंसा जैसा कोई उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। यदि महिलाओं का उत्पीड़न ना हुआ तो वे महिला अधिकार को समझेगी और बराबर का अधिकार लेगी।जब महिला अपने अधिकार को समझेंगी तो वे स्वतंत्र रूप से अपना जीवन निर्वहन कर सकती है। उनका कहना है पैतृक संपत्ति में महिलाओं का अधिकार पुरूष के बराबर होना चाहिए चाहे वे शिक्षित हो या अशिक्षित हों सबको बराबर का अधिकार होता है। इसके लिए कानून भी लागू हो गया है। जो महिलाएं अनपढ़ हैं उन्हें ब्लॉक स्तर पर जागरूक करने का तहसील से ब्लॉक स्तर से आंगनवाड़ी से योजनाओं की जानकारी के लिए बैठक की जाती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार से बातचीत की।संतोष कुमार का कहना है कि महिलाओं पढ़ाना जरूरी है। महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। बेटियां एक घर में भाइयों के साथ पैदा हुई तो अधिकार भी बराबर मिलना चाहिए। साथ ही लड़का और लड़की को बराबर का शिक्षा मिलना चाहिए जितना अधिकार लड़का का होता है उतना ही अधिकार लड़की का भी होता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वजहुल से बातचीत की. वजहुल का कहना है महिलाओं को ससुराल के जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए।यदि मायके में लड़के नहीं रहते तो लड़कियों को अधिकार मिल सकता है। उन्होंने बताया उनकी 6 बेटियां हैं और वे उन्हें पढ़ा रहे हैं।
