उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुनीर अहमद से बातचीत की. मुनीर अहमद का कहना है कि महिलाओं का अधिकार ससुराल में होना चाहिए मायके में नहीं होना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना जरूरी है वे अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धनलाल से बातचीत की. धनलाल का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति का अधिकार शादी के पहले मायके में होता है लेकिन शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होना चाहिए। अगर बेटियों को मायके में हिस्सा मिल जाएगा तो जो बच्चे माँ के पास हैं उनको क्या मिलेगा उनका कहना है लड़कियाँ केवल एक ही जगह का हिस्सा ले सकती हैं जो की ससुराल में हिस्सा मिलेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तिलक राम से बातचीत की.तिलक राम का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार जब तक शादी नहीं होता मायके में मिलता है शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। वे अपनी बेटियों को भी पढ़ाना चाहते हैं। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है वे पढ़ेंगी तभी जागरूक होंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम कैलाश निषाद से बातचीत की. राम कैलाश निषाद का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए यदि वे पढ़ेंगी नहीं तो कुछ नहीं कर पायेंगी।उनका कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार होना चाहिए। महिलाएं पुरुषों से ज्यादा काम करती हैं। हमारे समाज में महिलाएं पुरूषों के बराबर काम नहीं करेंगी तो समाज का विकास नहीं होगा। सरकार ने बहुत सारे योजनाएं निकाली हैं लेकिन अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता हैं.
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नन्हा निषाद से बातचीत की. नन्हा निषाद का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए वे भी अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं।महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए शिक्षा जरूरी है भारत सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं लेकिन जानकारी ना मिलने के कारण अनपढ़ महिलाएं योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृपाराम यादव से बातचीत की. कृपाराम यादव का कहना है की वे अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं खुद नहीं पढ़े हुए हैं।उनका कहना है महिलाओं को मायके के जमीन में अधिकार होना चाहिए।
पप्पू निषाद का कहना है महिलाओं को बराबर का अधिकार होना चाहिए महिलाओं को शिक्षा जरूरी है लेकिन हमारे यहां कोई नहीं पढ़ रहा है हम लोगों को सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिला है और ना राशन की भी सुविधा हो रही है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अली से बातचीत की। अली का कहना है कि हम लोग अनपढ़ हैं सरकारी योजना का लाभ कोई नहीं मिल रहा है गले की भी परेशानी हो रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बिताना से बातचीत की। बिताना का कहना है कि हम लोग पढ़े नहीं हैं क्योंकि पहले गरीबी था हमारे पास बेटी नहीं है। महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है। सरकारी योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उनका कहना है बेटियों को ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीरज से साक्षात्कार लिया।नीरज ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलेगा तो वो अपना खुद का मकान बना सकती हैं। बच्चे को शिक्षित कर के आगे बढ़ा सकती हैं। मकान को किराए पर लगा कर रोजगार कर सकती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।शिक्षित महिलाएं नौकरी कर सकती हैं।
