उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वीरेंद्र कुमार से साक्षात्कार लिया। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए। आज के समय में शिक्षा बहुत जरुरी है और महिलाओं को जागरूक करने के लिए उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामकुमार से साक्षात्कार लिया। रामकुमार ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए। अगर महिला के भाई नहीं है , तो वो अपने मायके के संपत्ति में भी हिस्सा ले सकती है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। महिलायें अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगी तब तक जागरूक नहीं हो पाएंगी। महिलाओं को भी घर से बाहर निकलने देना चाहिए। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पायेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुल्ताना से बातचीत की। सुल्ताना का कहना है कि महिलाओं को ससुराल के जमीन में हक़ मिलना चाहिए मायके में नहीं, उनके मायके में जमीन नहीं है वे गरीब परिवार से हैं। उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुरली चौरसिया से बातचीत की का कहना है महिलाओं को अधिकार देने पर महिलाएं भाग जाती है, महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है। जब तक शिक्षित नहीं होगी तब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूरज तिवारी से साक्षात्कार लिया। सूरज तिवारी ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अलख निरंजन से साक्षात्कार लिया। अलख निरंजन ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है। अशिक्षित महिलाओं को जागरूक किया जाना चाहिए। अशिक्षित महिलायें जब शिक्षित महिलाओं के साथ रहेंगी, तभी जागरूक हो पाएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम शंकर वर्मा से साक्षात्कार लिया। राम शंकर वर्मा ने बताया कि महिलाओं को सुविधा दिया जाना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है , बेटियों को पढ़ना भी है और आगे भी बढ़ने देना है। ऐसा भी जरुरी नहीं है की, महिला और पुरुष जब साथ मिलकर काम करेंगे तभी देश का विकास हो सकेगा। महिलाओं का जागरूक होना सबसे जरुरी है। पढ़ी लिखी महिलाओं का अधिकार है की वो घर से बाहर निकलकर कार्य करे। महिलाओं का सम्मान करना भी जरुरी है, महिलायें अपने घरो से बाहर निकलेंगी तभी उन्हें समझदारी आएगी। महिलाओं को घरो से बाहर निकलने दिया जाना चाहिए और उन्हें शिक्षित किया जाना चाहिए। सरकारबेटियों के लिए बहुत सारी सुविधाएं दे रही है। सभी महिलायें एक जैसी नहीं होती और सबकी सोच एक जैसी नहीं होती
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चेतराम से साक्षात्कार लिया। चेतराम ने बताया कि वो अपनी बेटियों को पढ़ना चाहते है। हमारे समाज में जब तक बेटियां अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगी तब तक जागरूक नहीं हो पाएंगी। शादी के बाद महिलाओं का अधिकार उनके ससुराल होता है। अगर महिला के भाई नहीं है तो वो अपना अधिकार मायके में भी ले सकती है। भाई के रहते अगर पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेते है तो इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामफेरे वर्मा से साक्षात्कार लिया। रामफेरे वर्मा ने बताया कि शिक्षित महिलाओं को भूमि में अधिकार दिया जा सकता है और अनपढ़ महिलाओं को अधिकार नहीं दिया जा सकता है। बेटा हो या बेटी शिक्षा दोनों के लिए बहुत जरुरी है। देश का विकास करने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत ही जरुरी है। अनपढ़ महिलाओं को जागरूक करना चाहिए और छोटी बच्चियों को भी शिक्षित करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनोद कुमार से साक्षात्कार लिया। विनोद कुमार ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को पुरुष के बराबर हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं का शिक्षित होना इसलिए जरुरी है, कि महिला अगर शिक्षित होंगी तो कुछ भी कर सकती है और समाज में हर जगह उनको सम्मान मिलेगा
