उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूरज मिश्रा से साक्षात्कार लिया। सूरज मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार देना महिलाओं के ऊपर ही निर्भर करता है, अगर महिलायें भूमि के अधिकार संभालने के लायक है तो उसे अधिकार दिया जा सकता है। बेटियों का शिक्षित होना बहुत जरुरी है , अगर उन्हें शिक्षित नहीं करेंगे तो उन्हें अधिकार देने के बारे में सोचेंगे कैसे ? अनपढ़ महिलाओं को पढ़ाने के बारे में सोचा जाना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना समाज के सोच पर निर्भर करता है, पहले के लोग ये नहीं सोच पाते थे। हमारे देश में महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे तो देश का विकास नहीं हो पायेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सभाजीत पांडे से साक्षात्कार लिया। सभाजीत पांडे ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार देने से घर एवं परिवार में बदलाव आ सकता है।बेटियों को पढ़ना चाहिए। ये भी अपनी बेटिओं को पढ़ा रहे हैं। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नालाल से साक्षात्कार लिया। मुन्नालाल ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में अधिकार हैऔर विवाहित महिलाओं का ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए । बेटियों को शिक्षित और जागरूक बनाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामविलास से साक्षात्कार लिया। रामविलास ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में अधिकार है। मगर शादी के बाद मायके की सम्पत्ति में अधिकार नही होगा।विवाहित महिला का ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होता है।महिलाओं को नौकरी के लिए घर से बाहर निकलना जरुरी है। महंगाई को देखते हुए आज के जमाने में महिला और पुरुष दोनों को कमाने की जरुरत है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रवीश कुमार से साक्षात्कार लिया। रवीश कुमार ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। । बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। महिलायें अपने घरो से बाहर निकलेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। महिला और पुरुष जब मिलकर काम करेंगे तभी देश का विकास हो पाएगा।

शिवकुमार सिंह गांव शंभू टिकरी ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच शिवकुमार का कहना है की रेलिंग पर हैलोजन लाइट लगने की वजह से दिक्कत आ रहा है और और महिलाओं को भी परेशानियां हो रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम केवल से साक्षात्कार लिया। राम केवल ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामजी विश्वकर्मा से साक्षात्कार लिया। रामजी विश्वकर्मा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। महिलायें अपने घरो से बाहर निकलेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खुशीराम से साक्षात्कार लिया। खुशीराम ने बताया कि बेटियों का शादी से पहले मायके की संपत्ति में हिस्सा होता है।शादी के बाद बेटियों का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। पुरुष के बराबर महिलाओं को हिस्सा नहीं मिल सकता है। अगर परिवार बराबर का अधिकार देता है तो महिलाएं मायके और ससुराल दोनों जगह का अधिकार ले सकती हैं इनकी तीनों बेटियां पढ़ाई कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामदेव से साक्षात्कार लिया। रामदेव ने बताया कि कानून के अनुसार महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन व्यवहारिक रूप से बेटियों का शादी से पहले मायके की संपत्ति में हिस्सा होता है।शादी के बाद बेटियों का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। लड़कियों को पढ़ाना चाहिए। महिलएं शिक्षित होंगी तभी वो जीवन में कुछ कर सकती हैं। अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।