उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम शंकर वर्मा से साक्षात्कार लिया। राम शंकर वर्मा ने बताया कि महिलाओं को सुविधा दिया जाना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है , बेटियों को पढ़ना भी है और आगे भी बढ़ने देना है। ऐसा भी जरुरी नहीं है की, महिला और पुरुष जब साथ मिलकर काम करेंगे तभी देश का विकास हो सकेगा। महिलाओं का जागरूक होना सबसे जरुरी है। पढ़ी लिखी महिलाओं का अधिकार है की वो घर से बाहर निकलकर कार्य करे। महिलाओं का सम्मान करना भी जरुरी है, महिलायें अपने घरो से बाहर निकलेंगी तभी उन्हें समझदारी आएगी। महिलाओं को घरो से बाहर निकलने दिया जाना चाहिए और उन्हें शिक्षित किया जाना चाहिए। सरकारबेटियों के लिए बहुत सारी सुविधाएं दे रही है। सभी महिलायें एक जैसी नहीं होती और सबकी सोच एक जैसी नहीं होती
