उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महेंद्र प्रताप सिंह से साक्षात्कार लिया। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में पुरुष के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। यदि पिता बेटी को सम्पत्ति में अधिकार नही देते हैं तो उनको दंडित करना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। महिला अत्याचार थमेगा तभी महिलाएं घर से बाहर निकल पाएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज से साक्षात्कार लिया। मनोज ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। महिला और पुरुष दोनों को समाज में शिक्षित होना बहुत जरुरी है। जब तक महिला शिक्षित नही होगी नौकरी या बिजनेस नही कर पाएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धर्मेंद्र से साक्षात्कार लिया। धर्मेंद्र ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। बेटियां पढ़ेंगी तो आगे बढ़ेंगी। महिलाओं को घर से बाहर निकलेंगी तभी उनका खुद का अस्तित्व के बारे में जान पाएंगी। महिलाएं पुरषों से कम नहीं होती हैं। पुरुषों की उत्पत्ति महिलाओं से ही होती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामगोपाल तिवारी से साक्षात्कार लिया। रामगोपाल तिवारी ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को पढ़ाना चाहिए।सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। महिलाएं शिक्षित हों और योजनाओं का लाभ उठा सकें ,सरकार को इसके लिए प्रयास करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबलू रावत से साक्षात्कार लिया। बबलू रावत ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में अधिकार है। मगर शादी के बाद मायके की संपत्ति में अधिकार नही होगा।विवाहित महिला का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। यदि महिला का भाई नही है या वो तकलीफ में है, तो इस परिस्थिति में उनका मायके की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव प्यारी से साक्षात्कार लिया। शिव प्यारी ने बताया कि ये खेती कर के जीवन यापन करती हैं। ये बेटी को पढ़ाती हैं। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिशंकर शर्मा से साक्षात्कार लिया। हरिशंकर शर्मा ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। गरीब परिवार के लोगो को भी अपनी बेटियों को शिक्षित करना चाहिए। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पायेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से टिंकू सिंह से साक्षात्कार लिया। टिंकू सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्यनारायण से साक्षात्कार लिया। सत्यनारायण ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। लड़का हो या लड़की दोनों को शिक्षित करना जरुरी है। हमारे समाज में बेटियां पढेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। सरकार महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाए चला रही है। महिलाओ को भी अपने घरो से बाहर निकलना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को भी अपने घरो से बाहर निकलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तोताराम से साक्षात्कार लिया। तोताराम ने बताया कि महिलाएं अपने ससुराल और मायके के संपत्ति में बराबर का अधिकार ले सकती है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। तोताराम का कहना है कि जब सरकार ने ही ये नियम बनाया है , तो वो बेटियों को भी भूमि में बराबर का अधिकार देंगे। शिक्षित महिलाओं को अपने घरो से बाहर निकलकर कार्य करना चाहिए
