उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामानंद शुक्ल से साक्षात्कार लिया। रामानंद शुक्ल ने बताया कि कुछ मजबूरियों के कारण लोग अपनी बेटियों को शिक्षित नहीं कर पाते है। जैसे मइके पर स्कूल नहीं है या फिर स्कूल जाने का साधन नहीं है। पिछड़े इलाको में लोग अपनी बेटियों को नहीं पढ़ा पाते है। आज कल महिलाये हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। महिलाओं का भूमि में बराबर का अधिकार है। महिलाओं के लिए शिक्षा जरुरी है और कानून और कायदा जानना भी जरुरी है। कुछ पिछड़े लोग है और जहाँ सारे साधान उपलब्ध नहीं है जिसके कारण भी लोग बेटियों को नहीं पढ़ा पाते है। गाँव में इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण भी लोग लड़कियों को बहार नहीं भेजना चाहती है। कभी कभी लड़कियां छेड़खानी का शिकार हो जाती है, इस वजह से भी लोग उन्हें बहार नहीं भेजते है। सरकार के नियम बनाने के बावजूद भी घटनाएं होती रहती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नेम से बातचीत की। नेम का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए बेटियां शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी। साथ ही उनका कहना है यदि घर में कोई नहीं है तो महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गणेश चंद्र से बातचीत की।गणेश चंद्र का कहना है कि संपत्ति में महिलाओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ना चाहिए क्योंकि शिक्षा बहुत बड़ी चीज है।उनका कहना है महिला पुरूष मिलकर काम करेंगे तभी देश का विकाश होगा। हमारे समाज में सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली जाती हैं लेकिन अशिक्षित महिलाओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है क्योंकि उनके पास जानकारी नहीं पहुँच पाता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खन्ना से बातचीत की। खन्ना का कहना है कि महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए लेकिन ससुराल में मिलना चाहिए मायके में नहीं क्योंकि उनकी शादी विवाह कर दी जाती है तो ससुराल में अधिकार होना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है जो अशिक्षित महिलाएं हैं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता हैं क्योंकि उनको योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामानंद शुक्ल से साक्षात्कार लिया। रामानंद शुक्ल ने बताया कि कुछ मजबूरियों के कारण लोग अपनी बेटियों को शिक्षित नहीं कर पाते है। जैसे मइके पर स्कूल नहीं है या फिर स्कूल जाने का साधन नहीं है। पिछड़े इलाको में लोग अपनी बेटियों को नहीं पढ़ा पाते है। आज कल महिलाये हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। महिलाओं का भूमि में बराबर का अधिकार है। महिलाओं के लिए शिक्षा जरुरी है और कानून और कायदा जानना भी जरुरी है। कुछ पिछड़े लोग है और जहाँ सारे साधान उपलब्ध नहीं है जिसके कारण भी लोग बेटियों को नहीं पढ़ा पाते है। गाँव में इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण भी लोग लड़कियों को बहार नहीं भेजना चाहती है। कभी कभी लड़कियां छेड़खानी का शिकार हो जाती है, इस वजह से भी लोग उन्हें बहार नहीं भेजते है। सरकार के नियम बनाने के बावजूद भी घटनाएं होती रहती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजन तिवारी से साक्षात्कार लिया। राजन तिवारी ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। आज के समय में सभी का शिक्षित होना जरुरी है। उनका कहना है की वो अपनी बहन को भूमि में बराबर का हिस्सा देना चाहते है। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पाएगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राहुल से साक्षात्कार लिया। राहुल ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। महिला और पुरुष को घर से बाहर निकल कर कार्य करना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुरुप्रसाद से साक्षात्कार लिया। गुरुप्रसाद ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार नहीं मिलना चाहिए , क्युकी महिलायें इसका गलत इस्तेमाल कर सकती है। महिलाओं को भूमि के अलावा सभी जगहों का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। आज के समय में महिलायें हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में पुरुष वर महिलाओं को अपने घरो से बाहर निकलने नहीं देते है। ग्रामीण क्षेत्र में जिनके पर बहुत धन है वो अपने घर की महिलाओं को बाहर जाने नहीं देते है और जिसके पार धन नहीं है , वहां महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य करते है। गरीबी के कारण बहुत सारे परिवार अपनी बेटियों को शिक्षित नहीं कराते है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भगवान दत्त से साक्षात्कार लिया। भगवान दत्त ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। अगर ससुराल में महिलाओं को हक़ नहीं मिला तो वे कहाँ जायेंगी, इसलिए भी पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना जरुरी है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। भगवान दत्त का कहना है कि वो अपनी बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा देना चाहते है , क्योंकि भविष्य में अगर बेटी को कोई भी समस्या होती है , तो पिता और पैतृक संपत्ति ही काम आएगी। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामकिशोर से साक्षात्कार लिया। रामकिशोर ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। उनका कहना है की वो अपने बेटियों को भूमि में अधिकार देना चाहेंगे। हमारे समाज में महिलायें पढेंगी नहीं तो जागरूक नहीं हो पाएंगी। जिस तरह से पुरुष जीवन जीते है , उसी तरह से महिलाओं को भी जीवन जीने का अधिकार है
