उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जगदंबा प्रसाद गोस्वामी से साक्षात्कार लिया। जगदंबा प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। पुरुष के समान महिलाओं को भी जमीन में पूर्ण अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीरज पांडे से साक्षात्कार लिया। नीरज पांडे ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं का शिक्षा में भी बारबार का अधिकार होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से त्रिवेणी प्रसाद से साक्षात्कार लिया। त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलने से उन्हें सम्मान मिलेगा। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत ही जरुरी है। महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। महिलाओं को भी सभी चीज़ो में बारबार की हकदार है , उन्हें भी उनका हक़ मिलना चाहिए और हर क्षेत्र में प्रगति करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार पांडेय से साक्षात्कार लिया। मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि में अधिकार मिलना चाहिए । अगर महिला के भाई नहीं है, तो पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। हमारे समाज में महिलायें पढेंगी नहीं तो जागरूक नहीं हो पाएंगी। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुनव्वर अली से साक्षात्कार लिया। मुनव्वर अली ने बताया कि बेटियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। हमारे समाज में महिलायें पढेंगी नहीं तो जागरूक नहीं हो पाएंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अतीक अहमद से साक्षात्कार लिया। अतीक अहमद ने बताया कि समाज में महिलाओं को हर क्षेत्र में सक्रीय होना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजित राम से साक्षात्कार लिया। राजित राम ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में पुरुष के बराबर अधिकार है।यदि शांति से अधिकार नही मिलेगा तो विवाद होगा।मगर शादी के बाद मायके की संपत्ति में अधिकार नही होगा।विवाहित महिला का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटा और बेटी दोनों बराबर है। जहां शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। वहीं अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम रंग मौर्य से साक्षात्कार लिया। राम रंग मौर्य ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आशुतोष शर्मा से बातचीत की।आशुतोष शर्मा का कहना है कि महिलाओं को जमीन का अधिकार यदि बेटियां शादी कर के आयी हैं विदा कर दी गयी हो तो ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटियों को सिमित ही पढ़ाना चाहिए अधिक नहीं पढ़ाना चाहिए इससे नुकसान होता है। देश का विकाश करने के लिए महिलाओं की जरूरत नहीं होती है विकाश करने के लिए केवल आदमी का शिक्षित होना जरूरी है और शिक्षित भी उतना ही होना चाहिए जितना सिमित हो।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महेश से बातचीत की।महेश का कहना है जमीन में अधिकार बेटियों को मिलना चाहिए उन्हें ससुराल और मायके दोनों जगह बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए