उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीरज कुमार मिश्रा से साक्षात्कार लिया।नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो पुरूष नहीं पढ़ा पा रहे तो सरकार द्वारा जो योजनाए निकाल रही उसके तहत पढ़ाएं साथ ही सरकार द्वारा कैम्पिंग कर के पुरूषों को जागरूक करना चाहिए ताकि वे बेटियों को पढ़ाये। उनका कहना है बेटियों को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजाराम से साक्षात्कार लिया।राजाराम का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए वे भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। उनका कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए शादी के पहले उनका अधिकतर मायके में हो होता है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो आशीष सिंह महिला है सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही हैं जो अनपढ़ महिलाएं सरकारी योजना का लाभनहीं ले पा रह

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगाराम वर्मा से साक्षात्कार लिया।गंगाराम वर्मा का कहना है कि महिलाओं को शिक्षा जरूरी है वे भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। हमारे समाज में बेटियां शिक्षित होंगी तो भारत सरकार द्वारा निकाली गयी योजनाओं का लाभ ले पायेंगी। उनका कहना है महिलाओं को भूमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगे तब तक वे जागरूक नहीं होंगे। कुछ महिलाओं को पुरूष निकलने नहीं देते क्योंकि उन्हें डर रहता है कि बाहर लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंद्र से साक्षात्कार लिया। राजेंद्र का कहना है कि बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है और वो अपनी बेटी को उच्च शिक्षा देना चाहते है। राजेंद्र का कहना है कि बेटा और बेटी दोनों बराबर है। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। जो पुरुष महिलाओं को बाहर नहीं निकलने देते है, उनकी सोच गलत है। शादी के बाद महिलाओं को उनके ससुराल के संपत्ति में हिस्सा मिलता है। अगर महिला के भाई नहीं है, तो वो पैतृक संपत्ति में अधिकार ले सकती है। अगर महिला चाहेगी तो वो अधिकार ले सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके पांडे से साक्षात्कार लिया। ननके पांडे ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। हमारे समाज में बेटियां पढेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। आज भी ग्रामीण इलाको में गरीबी बहुत है। जिस प्रकार से पुरुषो का अधिकार है, उसी प्रकार से महिलाओं का भी अधिकार होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुद्धू लाल से साक्षात्कार लिया। बुद्धू लाल ने बताया कि शादी के बाद महिलाओं को उनके ससुराल के संपत्ति में हिस्सा मिलता है। शादी के पहले बेटियों का भी पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार होता है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। शादी के बाद बेटियों का मायके में अधिकार नहीं रह जाता है। जब तक महिला और पुरष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की।श्रोता का कहना है महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए इससे भाई बहन के रिश्ते में कोई दरार नहीं आएगा। उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए ,महिला पुरूष मिलकर कर काम करेंगी तभी तो परिवार अच्छे से चलेगा इसके लिए महिलाओं को घर से बाहर निकलना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवप्रसाद से साक्षात्कार लिया।शिवप्रसाद का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए। बेटे हैं तो बेटियों को कैसे मिल सकता है उनकी शादी विवाह कर दी जाती है तो उन्हें कैसे अधिकार दिया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनेश कुमार से साक्षात्कार लिया।दिनेश कुमार का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए समाज में शिक्षा जरूरी है जब तक महिलाएं घर से बाहर निकल कर काम नहीं करेंगी तो देश का विकाश नहीं होगा। उनका कहना है महिलाओं को संपत्ति में अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए मायके में तभी मिलेगा जब कोई ना हो भाई भौजाई के रहते हुए नहीं मिल सकता है। दिनेश कुमार का कहना है जिन बच्चों का स्कुल में नाम लिखवाया गया है वे स्कूल जाते हैं तो पढ़ पाते हैं जो स्कूल नहीं जाते वे कैसे पढ़ पायेंगे। पहले के जैसा सोचने से नहीं होगा आज के जमाने में लड़का लड़की दोनों को पढ़ाना होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रमोद कुमार का कहना है कि बेटियों को शिक्षा जरूरी है उन्हें पढ़ाना चाहिए। साथ ही भूमि पर महिलाओं को ससुराल में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।