उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विद्यावती से साक्षात्कार लिया। विद्यावती ने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सावित्री से साक्षात्कार लिया।सावित्री का कहना है उन्हें भूमि पर अधिकार नहीं चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को पढ़ाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता का कहना है महिलाओं या बेटियों को भूमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटियों को शिक्षित होना चाहिए वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रहे हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंद्र से साक्षात्कार लिया। राजेंद्र का कहना है महिलाओं को जमीन में अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए मायके का नहीं मिलना चाहिए । उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय से साक्षात्कार लिया। अजय का कहना है महिलाओं को भूमि पर अधिकार मायके का मिलना चाहिए ससुराल में नहीं। साथ ही उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय राय से साक्षात्कार लिया। विजय राय का कहना है महिलाओं को भूमि पर अधिकार जिंदगी भर के लिए मिलना चाहिए साथ ही बेटियों को पढ़ाना जरूरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नी कुमारी से साक्षात्कार लिया।मुन्नी कुमारी का कहना है महिलाओं को भूमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही बेटियों को शिक्षित होना भी जरूरी है उनकी बेटी नहीं हैं इसलिए वे नहीं पढ़ा रही उनका कहना है बेटियाँ पढ़ेंगी तभी समाज का विकास होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिराम से साक्षात्कार लिया। हरिराम का कहना है महिलाओं और बेटियों को भूमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही बेटियों को शिक्षित होना जरूरी है कहना है वे अपने घर की बेटियों को भी पढ़ा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार सिंह से साक्षात्कार लिया। मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घर परिवार में बदलाव लाने के लिए औरतो को मान सम्मान देना चाहिए। औरतो को शिक्षित करना चाहिए , औरते शिक्षित होंगी तो विकास होता चला जायेगा। महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को योजनाओ के बारे में जानकारी लेना चाहिए। परिवार में औरतो को आगे बढ़ने देना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला देवी से साक्षात्कार लिया। कमला देवी ने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। अगर भाई नहीं है तो मायके में भी अधिकार ले सकते है , लेकिन अगर भाई है तो मायके में अधिकार नहीं ले सकते है। समाज में बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है।जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा। आज कल सरकार के द्वारा महिलाओं को सुरक्षा दिया जा रहा है और इस वजह से महिलाये अपने घरो से निकल सकती है। कुछ पुरुषो की सोच छोटी होती है इसलिए वो महिलाओं को अधिकार नहीं देना चाहते है।
