उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महादेव से साक्षात्कार लिया। महादेव ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। महादेव का कहना है कि वो अपनी बेटियों को अधिकार देना चाहते है। शिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जनकारी नहीं होती है।सभी को सरकारी लाभ मिलना चाहिए और महिलाएं पढेंगी लिखेंगी तभी आगे बढ़ेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामदीन गौतम से साक्षात्कार लिया। रामदीन गौतम ने बताया कि महिलाओं को भूमि में उनके ससुराल और मायके दोनों जगह का अधिकार मिल सकता है। मायके में भाई बंधू नहीं होगा तो वहां का भी अधिकार ले सकती है। बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है, बच्चो को नित्यमित रूप से स्कूल भेजना माता पिता की ज़िम्मेदारी होनी चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जनकारी नहीं होती है। महिलाओं को अपने घरो से बाहर निकलना चाहिए, कुछ रूढ़िवादी सोचा वाले पुरुष महिलाओं को घरो से बहार नहीं जाने देना चाहते है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवप्रसाद गुप्ता से साक्षात्कार लिया। शिवप्रसाद गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार नहीं देना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भूमि इसलिए नहीं देना चाहिए , क्युकी महिलायें इसका गलत इस्तेमाल कर सकती है। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर महिलाओं को घर के अंदर रखा जाता है। जब तक महिलायें शिक्षित नहीं होंगी तब तक कोई कार्य या व्यापार नहीं कर सकती है। शिवप्रसाद का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए, लेकिन उनके हिसाब से महिलाओं का घर से बाहर निकलना सही नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उमेश कुमार तिवारी से साक्षात्कार लिया। उमेश कुमार तिवारी ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी जरुरी है। उनक कहना है कि वो अपने बेटियों को संपत्ति में अधिकार नहीं देना चाहते है जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा। हमारे समाज में पढ़ी लिखी महिलायें कार्य कर रही है और अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामेंद्र मिश्रा से साक्षात्कार लिया। रामेंद्र मिश्रा ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढेंगी तो जागरूक होंगी। जागरूक होने के लिए महिलाओं को घर से बाहर निकलना होगा। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।रामेंद्र का विचार है कि  महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुकेश कुमार से साक्षात्कार लिया। मुकेश कुमार ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।उनको ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिलना चाहिए मगर, पैतृक सम्पत्ति में अधिकार बिलकुल नही मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज में बदलाव आएगा , वो नौकरी कर पाएंगी और सभी समस्याओं को अच्छे से निपटा पाएंगी। पुरुषों को अपने घर की महिलाओं का एपोर्ट करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विक्रम शर्मा से साक्षात्कार लिया। विक्रम शर्मा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक और ससुराल की सम्पत्ति,दोनों जगह अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। विक्रम शर्मा अपने बेटा और बेटी को बराबर हिस्सा देंगे। महिला - पुरुष दोनों कमाएंगे तभी इस महंगाई में घर चलेगा औरदेश का विकास होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप कुमार यादव से साक्षात्कार लिया।प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। समाज में बेटियां पढेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बसंत सिंह से साक्षात्कार लिया। बसंत सिंह ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। इससे उनके जीवन में खुशहाली आ जाएगी। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। बसंत अपनी बेटियों को सम्पत्ति में अधिकार देंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुंशी लाल से साक्षात्कार लिया। मुंशी लाल ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। बेटी को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।यदि उनका भाई नही है तभी उनको मायके में अधिकार मिल सकता है। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगी। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। महिलाएं शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी