Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विश्व वन्यजीव दिवस जिसे आप वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के नाम से भी जानते है हर साल 3 मार्च को मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य है की लोग ग्रह के जीवों और वनस्पतियों को होने वाले खतरों के बारे में जागरूक हो इतना ही नहीं धरती पर वन्य जीवों की उपस्थिति की सराहना करने और वैश्विक स्तर पर जंगली जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य या दिवस मनाया जाता है.विश्व वन्यजीव दिवस के उद्देश्य को पूरा करने के लिए है हर वर्ष एक थीम निर्धारित की जाती है जिससे लोगो में इसके प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूकता को बढ़ावा मिले . हर वर्ष की तरह इस वर्ष 2024 का विश्व वन्यजीव दिवस का थीम है " लोगों और ग्रह को जोड़ना: वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज" है। "तो आइये इस दिवस पर हम सभी संकल्प ले और वन्यजीवों के सभी प्रजातियों और वनस्पतियों के संरक्षण में अपना योगदान दे।

नमस्कार आज रविवार ३ मार्च है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। __ देश में लोकसभा चुनावों की तैयारी अब दिखाई देने लगी है। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 195 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इनमें मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 24 पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए हैं। इनमें से कुछ महत्वपूर्ण सीटों और प्रत्याशियों की बात करें तो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अब विदिशा से प्रत्याशी चुना गया है तो वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से मौका मिला है। विधानसभा चुनाव में उतारे गए सांसद गणेश सिंह और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलहस्ते को भी लोकसभा के लिए चुना गया है। यह दोनों ही सांसद अपना विधानसभा चुनाव हार गए थे। __ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को मध्य प्रदेश पहुंची। प्रदेश में यात्रा का पहला पड़ाव ग्वालियर चंबल क्षेत्र का मुरैना जिला रहा। शनिवार को यहां काफी बारिश और ओलावृष्टि हुई लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए खड़े रहे। यहां हुई एक रैली में राहुल गांधी ने एक बार फिर गरीबों और पिछड़ों के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। वहीं यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि राहुल गांधी सड़कों पर इसलिए चल रहे हैं ताकि आने वाली पीढियां का भविष्य सुरक्षित रह सके। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले तक कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरें उड़ रही थी लेकिन आखिरकार ये खबरें गलत साबित हुईं। __ प्रदेश में दोनों मौसम अलग रूप दिखा रहा है मार्च के महीने की शुरुआत में कई जिलों में आंधी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। शनिवार को ग्वालियर, गुना,शिवपुरी, मुरैना, भोपाल और हरदा आदि जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान बड़ी मात्रा में फसलों के नुकसान की भी खबर है। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।

दुखद खबर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 मुंगवानी थाना अंर्तगत हुई दुर्घटना में मृत हुए दम्पति । मृत महिला के पेट मे पल रहे बच्चे को बचाने पुलिस विभाग व अस्पताल प्रबंधन हुआ सक्रिय लेकिन नहीं बच सकी गर्भस्थ शिशु की जान।

Transcript Unavailable.

सर्व ब्राह्मण महिला एकता परिषद एवं राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संयुक्त प्रधान में नारी संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

नरसिंहपुर नारी कल्याण संगठन नरसिंहपुर द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान के तहत 10 मार्च को सिविल आयोजित कर महिलाओं की जांच की जाएगी