नमस्कार साथियों मैं निकेत अवधिया नरसिंहपुर से नरसिंहपुर के ग्राम गढ़ईया खेड़ा में महिला के खेत से पड़ोसी द्वारा चना की फसल काटी जा रही थी जिस पर वहां महिला ने फसल काटने से मना किया तभी पास में ही रह रहे पड़ोसी के घर से चार लोगों ने मिलकर महिला को मारना शुरू कर दिया जिससे वह चोटिल हो गई महिला के घर से परिजनों द्वारा उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती किया जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है एवं परिजनों द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है जिस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

नमस्कार साथियों मैं निकेत अवधिया- नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश शासन उप मुख्यमंत्री वाणिज्यक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी जगदीश देवड़ा का बुधवार 13 मार्च को जिले के प्रवास पर रहा और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुये। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बुधवार 13 मार्च को प्रातः 11.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे नरसिंहपुर आयें। वे यहां पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम नरसिंहपुर में वर्चुअल रूप से दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सूरज पोर्टल लांच कार्यक्रम में जुड़ें। इसके भाजपा कार्यालय में आगामी चुनाव को लेकर एक बैठक कर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट किया बाद में सायं 5 बजे नरसिंहपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान किया।

Aditya Singh 12:13 AM (6 hours ago) to Gv-Ranchi-Team, Saraswati नमस्कार आज गुरूवार 14 मार्च है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। -- लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मध्यप्रदेश की बाकी बची 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। इस तरह बीजेपी ने प्रदेश में सभी सीटों से अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। -- कमलनाथ के करीबी और चौरई से कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने बुधवार को बीजेपी की सदस्यता ली। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी की न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ.नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने चौधरी गंभीर सिंह के साथ आए नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। छिंदवाड़ा के अलावा कटनी, मुरैना के कांग्रेस नेताओं और 12 जिलों के 60 डॉक्टरों के साथ 20 फॉर्मासिस्टों ने बीजेपी का दामन थामा। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।

नर्मदा रेत घाटों पर श्रद्धालु अगरबत्ती, साबुन, शैंपू, तेल के पाउच फेंक जाते हैं। इसके साथ ही पूजन सामग्री, नारियल के अवशेष, अस्थि विसर्जन के दौरान लोगों के मुंडन कराने पर नदी किनारे पड़े बाल एवं पुराने कपड़े फेंकने से लेकर लोग नर्मदा किनारे निस्तार करने से भी नहीं चूकते। नर्मदा किनारे के ग्रामवासी एवं श्रद्धालु स्नान करने के दौरान अपने वाहनों को भी नर्मदा में ही धोते हैं। वहीं लोग अपने पशुओं को नर्मदा में नहलाते है; नर्मदा सफाई अभियान का भी असर नहीं दिखाई दे रहा है बीते महीनों नर्मदा किनारे सफाई अभियान चलाकर नर्मदा को संवारने की एक होड़ सी लगी देखी जा रही थी। जो इन दिनों दिखाई नहीं दे रही, अनेक समितियां नर्मदा तटों पर भी प्रत्येक सप्ताह नर्मदा स्वच्छता अभियान चला रही थीं। उक्त अभियानों में से एक भी अभियान के बारे में देखा सुना नहीं गया। लोगों का कहना है कि नर्मदा की सफाई से अधिक फोटो खिंचवाने तक ही नर्मदा भक्ति दिखाई देती है। जबकि हकीकत में नर्मदा के हाल नर्मदा तटों पर जाकर आसानी से देखे जा सकते

आमगांव बड़ा खेल प्रतिभाओं को निखारने एक तरफ सरकार जोर दे रही है वही इन प्रतिभाओं के निखरने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान तक नहीं है जिससे ग्रामीण प्रतिभा निखरने की वजाय दम तोड़ती नजर आ रही है आबादी और आमदनी में जिले की सबसे बड़ी पंचायत ग्राम आमगांव बड़ा मैं खेल मैदान ना होने के कारण युवाओं में जमकर रोष है युवाओं का कहना है जहां 40 से 50 घरों के गांव में पर्याप्त खेल मैदान है वही 20 वार्डों की ग्राम पंचायत  में एक भी खेल मैदान नहीं है वर्षों पूर्व जहां ग्राम में 3-4 खेल के मैदान थे अब स्थिति यह है बच्चे और युवा सड़कों और तालाबों में क्रिकेट बैडमिंटन वॉलीबॉल खेलते नजर आते हैं जहां पूर्व के वर्षों में ग्राम में प्रतिवर्ष जिला स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती थी वही पिछले 10 वर्षों से खेल मैदान ना होने के कारण ग्राम में कोई प्रतियोगिता आयोजित नहीं हो रही है

नरसिंहपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर 108 एम्बुलेंसो के द्वारा लगातार तानाशाही चल रही है 108 एंबुलेंस को चलाने वाले चालक और एंबुलेंस में रहने वाले स्टाफ के द्वारा मनमर्ची करने के कारण लगातार नगर दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को समय पर इलाज न मिलने के कारण आए दिन नागरिकों की मृत्यु समय पर इलाज न मिलने के कारण हो रही है l जब इस संबंध में 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी मिश्रा से बात की जाती है तो उनको भी जानकारी नहीं रहती की हमारी 108 एम्बुलेंस की लोकेशन कहां है l ऐसा लगता है कि जिला के पदाधिकारी की सहमति से 108 एंबुलेंसो में लगातार आनिमियताये जारी है जब तक जिले के जवाबदारी अधिकारियों पर सार्थक कार्रवाई नहीं होती है तो तब तक इस तरह की मनमर्जी चलती रहेगी जिले के दोनों बजनदार कैबिनेट मंत्री स्वस्थ सेवाओं पर लगातार शिकंजा नही कसते तो सभी जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से नही मिल सकती l 108 एंबुलेंस आज सोमवार को ग्राम पंचायत गोंगावारी में मढ़ेसुर रोड पर सुबह 10 बजे 108 खड़ी हुई थी l जिला प्रभारी मिश्रा से बात की तो उन्हे इस एनबुलेश के संबध में सही जानकारी नहीं दे पाए l

नर्मदा के किनारों पर अलग-अलग राजवंशों की न जाने कितनी कहानियां लिखी हुई हैं। हालांकि राजवंशों से ज्यादा सभ्यता की कहानियां ज्यादा मुक्कमल दिखाई देती हैं। नर्मदा और उसकी महत्ता को बेहतर समझना हो तो हर साल होने वाली नर्मदा परिक्रमा को देख आना चाहिए। कहने को तो यह परिक्रमा धार्मिक है लेकिन उससे ज्यादा यह सामाजिक है, और प्रकृति के साथ मानव के सहअस्तिव का ज्ञान कराती है।

नरसिंगपुर , नमस्कार मैम जी नमस्कार मां दुर्गेश चौरासी है ग्राम पंचायत हमंगवाड़ा मैं यहाँ लंबे समय से हूँ , बस स्टैंड एक स्वच्छता परिसर है और इसकी सफाई नहीं की जाती है और यहाँ पानी की व्यवस्था नहीं है , इसलिए लोगों को बहुत गंदगी का सामना करना पड़ता है । बस फंसने के कारण यहां कई लोग इंतजार कर रहे हैं । बस और महिलाओं को बचाने की कोई व्यवस्था नहीं है । भीड़ अभी भी वहाँ है । दरवाजे टूटे हुए हैं । कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है , इसलिए इस मंच के माध्यम से मैं सरकार को जल्द से जल्द बताना चाहता हूं ।

मध्य प्रदेश के मामले में , जब से मैं यहाँ लंबे समय से रह रहा हूँ , ग्राम पंचायत हमवाड़ा जीर्ण - शीर्ण स्थिति में है और यहाँ पानी की कोई व्यवस्था नहीं है । जीवन ठप हो गया है , बच्चे के जन्म के कारण यहां कई लोग इंतजार कर रहे हैं , बच्चे और महिलाओं के निपटारे की भी कोई व्यवस्था नहीं है , गंदगी के अवशेष हैं , दरवाजे टूटे हुए हैं , किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं की जा रही है , इसलिए मैं इस मंच के माध्यम से सरकार को बताना चाहता हूं ।

नरसिंगपुर ,नमस्कार , मैं सुभेश चौरजी हूँ , ग्राम पंचायत कनुना , और मैं कहना चाहता हूँ कि यहाँ बसिष्ठंड में एक स्वच्छता परिसर बनाया गया है । लंबे समय से इसकी सफाई नहीं की गई है । पानी की कोई व्यवस्था नहीं है । लोग गंदगी का सामना कर रहे हैं । महिलाओं को मनोरंजन के लिए भी वहां जाने की अनुमति नहीं है । कई गाँवों के लोग यहाँ बस का इंतजार करते हैं , उनके लिए सफाई परिसर जाना बहुत ज्यादा है , इसलिए जल्द से जल्द सफाई परिसर की सफाई करवाएँ ताकि लोग इस गंदगी से छुटकारा पा सकें ।