हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो पीथमपुर, मध्य प्रदेश में एल्टिस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में भंडार कक्ष के पद पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास किया हो। इस पद के लिए आवेदनकर्ता को स्थानीय भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए । इन पदों पर वेतन ₹18,000.00 प्रतिमाह दिया जाएगा । साथ ही उम्मीदवार के पास अपना दोपहिया वाहन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इस नंबर से संपर्क कर सकते हैं नंबर है - 8349139393 .और अपना बायोडाटा इस मेल आईडी -hr6@altis.in पर भेज सकतें हैं।
जल ही जीवन है। यह पंक्तियाँ हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। आज के समय में जब दुनिया शुद्ध जल की कमी से जूझ रही है, यह पंक्तियाँ और सार्थक हो जाती हैं। भारत में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई राज्य हैं जो भूजल की कमी के चरम बिंदु को पार कर चुके हैं। हर साल 22 मार्च के दिन विश्व जल दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे जीवन में जल के महत्व और उसके संरक्षण को समर्पित है।इस विश्व जल दिवस पर पानी की बर्बादी को रोके और जल को प्रदूषित होने से बचाये। मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से आप सभी को विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
नमस्कार साथियों मैं निकेत अवधिया नरसिंहपुर से हाल ही में नरसिंहपुर के राधा कृष्ण कॉलोनी में जिला चिकित्सालय में कार्यरत ड्राइवर राकेश ठाकुर की हत्या की गई जिसमें पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई थी आज 21 3.2024 को कैसे में उनके ही बेटे सुधांशु का नाम आया है कहां जा रहा है कि सुधांशु और उनके पिता राकेश जी की रात को 12:00 किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और वह इतनी बढ़ गई कि गुस्से में सुधांशु ने चिप उठाकर अपने पिता की ऊपर मार दी थी जिससे उनकी मौत होने का कारण बताया जा रहा है इस केस में आगे भी जांच पड़ताल चल रही है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर 23 मार्च की रात से फिर सक्रिय , फिलहाल शुक्रवार 22 मार्च को प्रदेश के प्रायः सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ग्रीष्मकालीन फसलों की सिंचाई के लिए अगर किसान पानी लेना चाहते हैं तो वह जल उपभोक्ता में 15 अप्रैल तक मांग पत्र दे सकते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नवोदय विद्यालय ने नॉन टीचिंग स्टाफ के 377 पदों के लिए आवेदन बुलाए हैं । विद्यालय की वेबसाइट पर इसे देखा जा सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारतीय वायु सेवा समूह वाई में प्रवेश के लिए भर्ती रैली भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 28 मार्च को होगी
मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता बता रहे हैं कि उन्हें घर की सुविधा नहीं मिल रहा है इसके लिए उन्हें सहायता चाहिए
