Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नमस्कार, आज सोमवार 22 जनवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिए मध्यप्रदेश की आज की जरूरी खबरें। __ देशभर की तरह मध्य प्रदेश में भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर उत्सव जैसा माहौल है शहरों में कई धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राज्य की सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए आधे दिन का अवकाश रखा गया है। वही इंदौर भोपाल और उज्जैन जैसे शहरों में सुरक्षा की विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया गया है यानी इस दिन प्रदेश में सभी मदिरा दुकान बंद रहेंगी। __ राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन को लोग अपनी जिंदगी के लिए खास बनाना चाहते हैं। प्रदेश के ज्यादातर अस्पतालों में इस समय प्रसूताएं चाहती हैं कि उनके बच्चे का जन्म 22 जनवरी को ही हो और इसके लिए वह डॉक्टर पर लगातार दबाव बना रही हैं। इंदौर जिले में कई डॉक्टरों ने इस बारे में जानकारी दी है हालांकि उनका कहना है कि महिलाओं को ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि बच्चों का जन्म उसके तय समय पर ही हो तब स्थितियां काबू में रहती हैं अन्यथा यह जान के लिए खतरा भी साबित हो सकता है। इंदौर की डॉक्टर सविता चौहान ने बताया की कई परिवार ऐसे हैं जो सामान्य डिलीवरी के लक्षणों के बावजूद बच्चे का जन्म ऑपरेशन से करवाना चाहते हैं जो कि बेहद खतरनाक है। डॉक्टर चौहान के मुताबिक हर बच्चा अपने तय समय पर ही जन्म लेता है उसके जन्म की समय में छेड़छाड़ करना प्रकृति से छेड़छाड़ करने जैसा है। __ मध्य प्रदेश शाहिद देशभर के किसानों के लिए एक चिंता की खबर है उन्हें आने वाले दिनों में मौसम संबंधी सूचनाओं प्राप्त नहीं होगी। केंद्र सरकार ने देशभर की 200 कृषि मौसम विज्ञान इकाइयों को बंद करने का फैसला किया है इकाइयां में मध्य प्रदेश की 13 इकाइयां भी शामिल हैं। इसके बाद किसानों के लिए मौसम की जानकारियां हासिल करना बेहद मुश्किल होगा। इन इकाइयों के बंद होने से तकरीबन 400 कर्मचारी अधिकारी बेरोजगार हो जाएंगे। __ ठंड का मौसम जहां खत्म होने की ओर माना जा रहा है ऐसे में मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सबसे तेज ठंड पड़ रही है।मध्यप्रदेश में रविवार को भी कड़ाके की ठंड रही। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शीतलहर जैसे हालात रहे। लोग बर्फीली हवाओं से ठिठुरते नजर आए। रविवार को इंदौर जबलपुर ग्वालियर और भोपाल में ठंडी हवाएं चलती रही। प्रदेश में सबसे ठंडा मौसम रीवा में महसूस हुआ जहां दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इसके अलावा रायसेन में 18.4 डिग्री सेल्सियस और टीकमगढ़ में 19 डिग्री सेल्सियस तथा खजुराहो में 19. 2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में तेज़ ठंड होगी। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। इसके अलावा आप कौन से विषयों में ज्यादा रुचि रखते हैं और उनसे जुड़ीं खबरें जानना चाहतें हैं इस पर भी बोलें। वहीं आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे। हम मानते हैं कि जब आप एक नागरिक के तौर पर अपनी बात खुल कर बोलेंगे तो बदलेगा... सुनते रहिए मोबाइल वाणी

नर्मदा क्षेत्र बरमान में रविवार को सूरजकुंड स्नान करने जाने वालों की भीड़ जिले से ही नहीं बरन पूरे प्रदेश से पहुंचती है कई वर्षों से नर्मदा क्षेत्र बरमान के सूरजकुंड में रविवार के दिन स्नान करने वालों की भारी भीड़ पहुंचती है ऐसी किवदंती है कि महाभारत काल मे कुंती ने यहां पर सूर्य की आराधना कर संतान के रूप में कर्ण को पाया था इसलिए इस कुंड को सूरजकुंड कहा जाता है इस सूरजकुंड का नर्मदा जल कड़ाके की ठंड में भी गुनगुना बना रहता है हिंदू परंपरा अनुसार सूर्य की रविवार को पूजा की जाती है इसलिए इस सूरजकुंड में लोग रविवार को स्नान कर सूर्य की पूजा करते हैं लोगों का ऐसा मानना है की पांच रविवार सूरजकुंड में जो स्नान करता है सारे चर्म रोग एवं अन्य रोग दूर हो जाते हैं इसलिए रविवार को सूरजकुंड में आस्था का सैलाब उमड़ता है

आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आमगांव बड़ा में 351 कलश के साथ निकली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा आमगांव बड़ा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में खेरापति मंदिर से 351 कलश की शोभायात्रा महिलाओं द्वारा निकाली गई इस शोभायात्रा में जहां भगवान श्री राम की झांकी एवं 12 फीट की भगवान श्री राम की प्रतिमा शोभायमान थी वही.शोभायात्रा में राधा कृष्ण का नृत्य आकर्षण का केंद्र था इस दौरान ग्राम के सभी मंदिर विशेष सजा और रंगोली से सजाए गए थे अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 15 दिन पूर्व से ही ग्राम राममय हो गया है शोभायात्रा में जहां श्री राम के जयकारों की गूंज रही वहीं भगवान श्री राम के भजनों से ग्रामीण झूमते गाते नजर आए राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे गीत को ग्रामीणों ने सच कर दिखाया शोभायात्रा के स्वागत के लिए ग्राम के घर-घर में रंगोली सजाकर दीप जलाए लोगों ने घरों से निकलकर भगवान श्री राम की पूजन अर्चन की शोभायात्रा ग्राम के विभिन्न मोहल्ले में पहुंची शोभा यात्रा का समापन मुख्य बाजार में श्री राम जानकी मंदिर और हनुमान मंदिर में हुआ

Transcript Unavailable.

सोमवार को शीतलहर का असर बरकरार रहेगा । हवाएं उत्तरी रहने से ठिठुरन कायम रहेगी । हल्का मध्यम कोहरा छाया रहेगा । मध्यप्रदेश में सबसे कम तापक्रम रविवार को दतिया का 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

Transcript Unavailable.

हमारा जन्म मां के गर्भ में होता है, गर्भ में संपूर्ण शारीरिक विकास की प्रक्रियां में हम गर्भ की नाल से जुड़े होते है, यह हमें सुरक्षित रखता है। क्यों कि तब हम पूर्णतः स्वतंत्र होते है, किसी वस्तू की जिज्ञासा नहीं होती है, न भविष्य की कल्पना, न अतित की चिंता होती है। लेकिन जैसे ही मां की गर्भ से बहार आते तब हमारी नाल काटी जाती है तब हमारा संबंध में मा के गर्भ की बहार की दुनिया से जुड़ता है। जहा जिज्ञासा, भविष्य की कल्पना, अतित की चिंता से लेकर अस्तित्व का विषय जुड़ जाते है। गर्भ में हम सुरक्षित महसूस करते थे, लेकिन जैसी ही गर्भ के बहार नई दुनिया में प्रवेश करते तब स्वंय को असुरक्षित महसूस करते है। मां के गर्भ से निकला शिशु प्रारंभिक अवस्था में सामन्य आवाज में भी भयभीत होता है, आवाज की ध्वनी अधिक हो तो वह रोने लगता है। मां के गर्भ से बहार निकलने के बाद शिशु का ब्रेन सामन्यतः पूर्ण खाली होता है, असुरक्षा की भवाना उसके ब्रेन के अर्धचेतन अवस्था में रिकार्ड होने लगती है। इसी असुरक्षा की भावना से भय की शुरूआत यही से होती है।