गेहूं उपार्जन के लिए तारीख घोषित कर दी गई है । किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज देने के लिए 5 फरवरी से 1 मार्च तक ग्राम पंचायत ,जनपद पंचायत ,तहसील कार्यालय ,सहकारी व विपणन समितियां के स्थापित पंजीयन केंद्रों पर निशुल्क सुविधा ले सकेगें । अन्य जानकारी सुनिए
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नमस्कार, आज रविवार 28 जनवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिए मध्यप्रदेश की आज की जरूरी खबरें। उज्जैन में भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव मकान में मिले। घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। लूटपाट के बाद हत्या की आशंका है। दोनों दो दिन पहले ही पंजाब से लौटे थे। भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गांव के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा देवास में रहता है। वे रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज बाहर नहीं निकले तो गांव में ही रहने वाले उनके साले ने घर जाकर देखा। अंदर कमरे में रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत के शव पड़े थे। उन्होंने सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी। इस हत्याकांड के बाद कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर कई सवाल उठाए हैं। इंदौर में एक नाबालिग लड़की ने शुक्रवार दोपहर अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने उसे हमेशा की तरह मोबाइल चलाने की बात को लेकर डांटा था। इस बात से वह काफी नाराज थी। परिजनों ने खुद घटना की यह वजह बताई है, हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया कांकड की है। मृतिका के बड़े पापा ने बताया की लड़की की उम्र 17 साल थी। उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। घर पर ही रहती थी। पिता ड्राइवर हैं। जनवरी के आखिरी सप्ताह में मध्यप्रदेश में बारिश का ट्रेंड है। इस बार भी मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि, तेज बारिश की जगह बूंदाबांदी ही होगी, वो भी जबलपुर संभाग के जिलों में। 28-29 जनवरी को बूंदाबांदी होने का अनुमान है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि जबलपुर संभाग के डिंडौरी, बालाघाट, मंडला और सिवनी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बूंदाबांदी होने के आसार हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर या उज्जैन में पानी गिरने की संभावना अभी नहीं है। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप के ज़रिए अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। इसके अलावा आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।
Transcript Unavailable.
90 दिन की फसल का बीमा, गन्ना 365 दिन खेत में पर योजना से बाहर नरसिंहपुर जिले के किसान चाहते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गन्ने को शामिल करे सरकार नरसिंहपुर । बृजेश शर्मा । समूचे मध्य प्रदेश की कुल गन्ना उत्पादन का 60 फीसदी से ज्यादा गन्ना नरसिंहपुर जिले में पैदा होता है । यहां गन्ने का रकबा 65000 हेक्टेयर है पर किसानों को अफसोस यह है खरीफ की फसल हो या रबी की । 90 या 110- 120 दिन में आने वाली मूंग , उड़द, गेहूं चने की फसल का तो बीमा सरकार करती है लेकिन खेत में जो फसल 365 दिन लगी रहती है, साल भर में आती है उसे फसल को योजना से बाहर रखा गया है । सरकार किसान हितैषी है। किसान के बेटे सरकार चला रहे हैं तो उन्हें किसान का दर्द मालूम तो होगा ही । उन्हें गन्ने की फसल को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करना चाहिए।
पुरानी पंचायत भवन में ध्वजारोहण ग्राम की पुरानी पंचायत भवन में जनपद सदस्य सीता सिसोदिया ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
ग्राम के मुख्य बाजार सहित ग्राम ग्राम पंचायत भवन में ग्राम सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया गया राष्ट्रगान के पश्चात शासकीय स्कूल और सरस्वती स्कूल द्वारा गॉड ऑफ़ ऑनर दिया गया ग्राम पंचायत भवन में समस्त शासकीय असासकीय विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंघई एवं रामकुमार सराठे ने किया आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा संकुल प्राचार्य सतीश सोनी द्वारा की गई
