करेली नगर में चिन्हित पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है वहीं मुख्य बाजार रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक और बरमान चौराहा से लेकर बस्ती चौराहा कहीं पर भी चिन्हित पार्किंग ना होने से हर जगह बेहतरीन बहन मुख्य सड़क पर खड़े रहने से यातायात अराजक हो रहा है
आमगांव बड़ा ग्राम बिलोनी में विनोद राजपूत के निज निवास में चल रही रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन सिमरिया कला वाले पंडित चंद्रशेखर कुरचानिया ने कृष्ण-सुदामा मित्रता का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालु सुदामा चरित्र सुन भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि मित्रता करो तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी करो। सच्चा दोस्त वही है जो मित्र की परेशानी को समझे और बिना बताए मदद कर दे। कलियुग में केवल स्वार्थ की मित्रता रह गई है। जब तक स्वार्थ सिद्ध होता है, तभी तक मित्रता रहती है। प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए कथा व्यास ने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के कहने पर मित्र कृष्ण से मिलने द्वारिकापुरी जाते हैं। महल के द्वार पर पहुंचकर प्रहरी को भगवान कृष्ण का मित्र बताकर अंदर जाने की बात कहते हैं। इस पर प्रहरी उनका उपहास उड़ाते हैं। कथा व्यास ने पंडित चंद्रशेखर कुरचानिया ने कहा कि जब एक प्रहरी महल के अंदर जाकर भगवान श्रीकृष्ण को पूरा वृतांत सुनाता है तो श्रीकृष्ण नंगे पांव ही सुदामा के पीछे दौड़ने लगते हैं और रोककर सुदामा को गले लगा लेते हैं। प्रभु मित्र सुदामा की दुर्दशा को देखकर इतना दुखी हुए कि प्रभु श्रीकृष्ण के आंखों से निकल रहे आंसुओं से सुदामा के पैर धुल गए राजपूत परिवार ने समापन के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारा कराया
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आमगांव बड़ा*/ स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने के लिए शासन प्रशासन बड़े-बड़े दाबे कर रहा है परंतु जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमगांव बड़ा की स्वास्थ्य सुविधाओं से 40 ग्रामों के लोग निर्भर हैं परंतु वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्स,ड्रेसर, की कमी से जूझ रहा है स्थिति यह रहती है कि हफ्ते के तीन दिन कोई भी चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर नहीं रहता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमगांव बड़ा में वैसे तो रिकार्डो में चिकित्सक डॉक्टर आदित्य नेमा पदस्थ हैं परंतु ड्यूटी बरमान की निभा रहे हैं वही आयुर्वेदिक डॉक्टर जयराम रमेश हफ्ते में तीन दिन बाहर की ड्यूटी पर तैनात रहते हैं इन तीन दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमगांव बड़ा बिना चिकित्सक के चलता है
बघौरा और खड़ई के बीच नदी पर रोज करते हैं नॉव से आना जाना चीचली ब्लाक के अंतर्गत बघौरा और खड़ई के बीच के बहने वाली शक्कर नदी पर लंबे समय से 25 ग्रामों में ग्रामीण पुल की मांग कर रहे हैं पुल न बनने के कारण रोजाना स्कूली बच्चे ,शिक्षक, बुजुर्ग पेंशनधारी, एवं 25 ग्रामों ग्रामीण नाव से जान जोखिम भरा सफर करते हैं ग्रामीणों का कहना है प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद इमलिया और खड़ई के बीच बहने वाली शक्कर नदी पर पुल का निर्माण नहीं किया जा रहा है लिहाजा ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है आमगांव बड़ा सरकारी अस्पताल पहुंचने के लिए भी उनको इस नदी को पार करना पड़ता है कई बार नाव से नदी पार करते-करते मरीजों और गर्भवती महिलाओं ने जान गवा दी है नावों मैं नहीं लाईफ जैकेट बघौरा और खड़ई के बीच शक्कर नदी मे परंपरागत नावे बिना सुरक्षा संसाधनों के बेखोफ नदियों में तैर रही है प्रशासनिक उदासीनता के चलते नदी पार करने वाली नावों से यात्रियों पर जान का खतरा मंडरा रहा है रोजाना इन नावों से वाहन चालक अपने वाहन रखकर यात्रियों के साथ बैठते हैं नदी में नाव अधिक वजन के कारण अनियंत्रित होकर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है
समीपस्थ ग्राम खमरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने ग्राम खमरिया में 67 लाख रुपए का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया इस दौरान राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीब व्यक्ति के घर-घर तक शासन की योजनाओं का लाभ और सुविधाओं को पहुंचाने की गारंटी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर नए-नए कीर्तिमान बना रही है भाजपा को दिए आशीर्वाद से तेंदूखेड़ा विधानसभा में विकास का पहिया तेजी से घूमेगा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा तेंदूखेड़ा विधानसभा के विकास के लिए आपका विधायक हमेशा तत्पर है पटेल ने ग्राम खमरिया में 46 लाख रुपए का लोकार्पण किया जिसमें राज्यसभा सांसद द्वारा 4 लाख की राशि से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 2 लाख 50 हजार की राशि से रंगमंच निर्माण कार्य सामुदायिक स्वच्छता निर्माण कार्य 2 लाख 45 हजार की राशि से पेवर ब्लॉक कार्य 14 लाख की राशि से सड़क निर्माण कार्य 14 लाख की राशि डाइनिंग हॉल निर्माण कार्य 0.28 सीसी नाली निर्माण कार्य नहर 8 लाख
आमगांव के समीपस्थ ग्राम गोबरगांव रामनगर में खिरका मंदिर में अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया , उसके पश्चात पंडित रामकृष्ण तिवारी द्वारा विधि विधान पूर्वक विविध मंत्रउच्चारद्वारा हवन पूजन किया गया और पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभायात्रा का राममंदिर पर समापन हुआ तत्पश्चात समस्त ग्रामवासियों के लिए भोजन प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया , और रात में विशाल आरती के साथ पटाखे फोड़े गए , दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां पर 151 दीपों से श्री राम नाम लिखकर दीपउत्सव मनाया गया इस अवसर पर ग्राम में ऐसा लग रहा था मानो दोबारा दिवाली मनाई जा रही हो उक्त कार्यक्रम में पंडित प्रदीप तिवारी अजीत राजपूत, सुदीप राजपूत , दीपक कौरव, अनुज राजपूत, ओमजी कौरव, गौरव राजपूत की उपस्थिति रही।
